Tuesday, 15 September 2026 | 12:26 AM
भारत

फर्रुखाबाद::भाजपा, बसपा व कांग्रेस के नेताओं ने समाजवादी पार्टी की सदस्यता ग्रहण कर, हुआ स्वागत

फर्रुखाबाद: समाजवादी पार्टी के राष्ट्रीय अध्यक्ष अखिलेश यादव की अनुमति से प्रदेश अध्यक्ष नरेश उत्तम पटेल ने आज लखनऊ मुख्यालय में भाजपा बसपा व कांग्रेसी नेताओं को पार्टी में शामिल किया है। समाजवादी पार्टी के जिलाध्यक्ष नदीम अहमद फारूकी के अथक प्रयास से भारतीय जनता पार्टी, बहुजन समाज पार्टी , कांग्रेस
Share:
फर्रुखाबाद::भाजपा, बसपा व कांग्रेस के नेताओं ने समाजवादी पार्टी की सदस्यता ग्रहण कर, हुआ स्वागत
Read in your preferred language.

फर्रुखाबाद: समाजवादी पार्टी के राष्ट्रीय अध्यक्ष अखिलेश यादव की अनुमति से प्रदेश अध्यक्ष नरेश उत्तम पटेल ने आज लखनऊ मुख्यालय में भाजपा बसपा व कांग्रेसी नेताओं को पार्टी में शामिल किया है।
समाजवादी पार्टी के जिलाध्यक्ष नदीम अहमद फारूकी के अथक प्रयास से भारतीय जनता पार्टी, बहुजन समाज पार्टी , कांग्रेस व अन्य दलों के वरिष्ठ नेताओं को लखनऊ पार्टी कार्यालय ले गये थे।
भाजपा नेता व पूर्व जिलाध्यक्ष जनता दल डॉ०जेपी वर्मा, पूर्व जिला पंचायत सदस्य रविंद्र सिंह गंगवार (ददा), बसपा के पूर्व मंडल कोऑर्डिनेटर हरिओम दयाल,भोगांव के पूर्व बसपा प्रत्याशी जहान सिंह लोधी, आरपी कॉलेज कमालगंज के प्रवक्ता रविंद्र नाथ दिवाकर, बामसेफ एवं भारत मुक्त पार्टी के अमरपाल सिंह जाटव, मंडल महासचिव बसपा देशराज सूर्यवंशी,अध्यक्ष भारतीय बौद्ध महासभा होरीलाल बौद्ध।
वरिष्ठ बसपा नेता अजय त्यागी,अध्यक्ष जाहरवीर गोगा मेला कमेटी राजीव शेखर, संभ्रांत नागरिक आशुतोष दीक्षित, तरुण सक्सेना, अध्यक्ष सफाई कर्मचारी संघ उत्तर प्रदेश हरिओम बाल्मीकि, बसपा सेक्टर अध्यक्ष विकास दयाल, बसपा सेक्टर अध्यक्ष आशुतोष सिंह, पौत्र (पूर्व कांग्रेस विधायक महरम सिंह) अभय प्रताप सिंह, समाजसेवी जीशान खान, आश्रित स्वतंत्रता सेनानी सुरेश बाबू,समाजसेवी गोपाल गंगवार,सहित आज समाजवादी पार्टी की सदस्यता ग्रहण की।
प्रदेश अध्यक्ष नरेश उत्तम पटेल ने राष्ट्रीय अध्यक्ष एवं अपनी तरफ से सभी नेताओं आदि का फूल मालाओं से स्वागत किया। इस अवसर पर जिला अध्यक्ष नदीम अहमद फारुकी, जिला महासचिव मंदीप यादव पूर्व विधायक उर्मिला राजपूत, जिला सचिव अरविंद यादव, छात्र नेता आनंद यादव, युवा नेता लायक यादव, युवा नेता अंकेश दिवाकर, आदि कार्यकर्ता मौजूद रहे। यह जानकारी मीडिया प्रभारी इलियास मंसूरी ने दी है।
फर्रुखाबाद संवाददाता धर्मवीर सिंह