Tuesday, 15 September 2026 | 7:13 AM
उत्तर प्रदेश

रायबरेेली: शिक्षा के क्षेत्र में न्यू नॉर्मल की ओर अग्रसित लालगंज एस॰ जे॰एस॰

लालगंज/ रायबरेली: शुक्रवार को एस॰ जे॰एस॰ पब्लिक स्कूल लालगंज में सत्र 2021-22 के प्रथम अभिभावक शिक्षक संगोष्ठी का आयोजन किया गया।आयोजित संगोष्ठी में कोविड प्रोटोकॉल का सतर्कतापूर्वक पालन किया गया।उपस्थित शिक्षकों द्वारा अभिभावकों को लाइव क्लासेज के विषय में बताते हुए उसके उचित प्रयोग से होने वाले ला
Share:
Read in your preferred language.
लालगंज/ रायबरेली: शुक्रवार को एस॰ जे॰एस॰ पब्लिक स्कूल लालगंज में सत्र 2021-22 के प्रथम अभिभावक शिक्षक संगोष्ठी का आयोजन किया गया।आयोजित संगोष्ठी में कोविड प्रोटोकॉल का सतर्कतापूर्वक पालन किया गया।उपस्थित शिक्षकों द्वारा अभिभावकों को लाइव क्लासेज के विषय में बताते हुए उसके उचित प्रयोग से होने वाले लाभों से परिचित कराया।साथ ही अध्यापको के द्वारा मौजूदा डिजिटल माध्यमों से पढ़ाई संचालन की व्यवस्था की जानकारी अभिभावकों को दी गई।अभिभावकों की सभी समस्याओं को सुन कर उन्हें दूर करने का हर सम्भव प्रयास किया गया।गृह शिक्षा व वर्क-फ्राम-होम होने के बावजूद बच्चों द्वारा प्रस्तुत उनकी कार्य पुस्तिकाओं से शिक्षा की ओर उनकी जिज्ञासा प्रदर्शित हुई। आयोजित संगोष्ठी में प्रबंध तंत्र द्वारा अपनी महत्वपूर्ण उपस्थिति बनाए रखी गई। इस संगोष्ठी को सफल बनाने हेतु विद्यालय की ओर से प्रधानाचार्या श्रीमती अंजू सिंह समेत सभी अध्यापक-अध्यापिकाओं ने अपनी महत्वपूर्ण उपस्थिति बनाए रखी।संगोष्ठी के बाबत मौजूद अभिभावको ने एसजेएस स्कूल के पठन पाठन के प्रति विस्वास जताते हुये जोरदार सराहना की है।