Tuesday, 15 September 2026 | 8:32 AM
भारत

रायबरेली : गोकर्ण गंगा तट पर से अष्टधातु की मूर्तियों की चोरी के मामले में पुलिस के हांथ अभी तक खाली

ऊंचाहार/रायबरेली क्षेत्र के गोकर्ण गंगा तट पर से अष्टधातु की मूर्तियों की चोरी के मामले में एस ओ जी व स्थानीय पुलिस के हांथ अभी तक खाली हैं। गौरतलब है कि बीती 21 जून को गोकर्ण गंगा घाट के चांदी बाबा की कुटी से अष्ट धातु सहित पीतल की राधा कृष्ण व भगवान विष्णु की मूर्ति आदि की चोरी हुई थी। मामले में ग
Share:
Read in your preferred language.

ऊंचाहार/रायबरेली क्षेत्र के गोकर्ण गंगा तट पर से अष्टधातु की मूर्तियों की चोरी के मामले में एस ओ जी व स्थानीय पुलिस के हांथ अभी तक खाली हैं।
गौरतलब है कि बीती 21 जून को गोकर्ण गंगा घाट के चांदी बाबा की कुटी से अष्ट धातु सहित पीतल की राधा कृष्ण व भगवान विष्णु की मूर्ति आदि की चोरी हुई थी।
मामले में गंगा घाट के सामने बसे गंगा पार के गांव सहित क्षेत्र के लगभग 8 लोगों को पुलिस ने पूंछ तांछ के लिए बुलाया था,साथ ही एस ओ जी प्रभारी अमरेश त्रिपाठी की टीम भी बारीकी से घटना की जांच में जुटी है लेकिन बावजूद इसके घटना के लगभग 72 घंटे से ऊपर का समय बीत जाने के बाद भी पुलिस के हांथ खाली ही हैं।
जबकि पुलिस के उच्चाधिकारियों का दावा है कि घटना का जल्द ही खुलासा किया जाएगा।