Tuesday, 15 September 2026 | 2:35 AM
भारत

रायबरेली :खेत में मेड बांधने को लेकर हुए विवाद में गांव के एक दबंग ने दो की जमकर पिटाई

रायबरेली :कोतवाली क्षेत्र के अजीजगंज मजरे बावन बुजुर्ग बल्ला गांव में खेत में मेड बांधने को लेकर हुए विवाद में गांव के एक दबंग ने दो की जमकर पिटाई कर दी ।घटना में एक युवक को गंभीर चोट आई ।पुलिस ने भुक्तभोगी का मेडिकल परीक्षण कराकर घटना में नामजद आरोपी के खिलाफ मामला दर्ज कर लिया है। कोतवाली पुलिस को
Share:
Read in your preferred language.

रायबरेली :कोतवाली क्षेत्र के अजीजगंज मजरे बावन बुजुर्ग बल्ला गांव में खेत में मेड बांधने को लेकर हुए विवाद में गांव के एक दबंग ने दो की जमकर पिटाई कर दी ।घटना में एक युवक को गंभीर चोट आई ।पुलिस ने भुक्तभोगी का मेडिकल परीक्षण कराकर घटना में नामजद आरोपी के खिलाफ मामला दर्ज कर लिया है।
कोतवाली पुलिस को दी गई तहरीर में कोतवाली क्षेत्र के अजीजगंज मजरे बावन बुजुर्ग बल्ला गांव निवासी शिव शंकर ने गांव के ही रामबरन पर आरोप लगाते हुए कहा है कि जब वह खेत पर अपनी मेड बांध रहा था तभी गांव के ही रामबरन पुत्र रामकुमार ने उसे लाठी-डंडों से जमकर मारा पीटा ।आरोप है कि जब उसके परिवार का राम शंकर उसे बचाने आया तो आरोपियों ने उसे भी मारपीट कर लहूलुहान कर दिया ।पुलिस ने घायल का मेडिकल परीक्षण कराकर घटना में नामजद आरोपी के खिलाफ मामला पंजीकृत कर लिया है। पुलिस घटना की जांच पड़ताल कर रही है।

सवांददाता: सर्वोदय मौर्या