Tuesday, 15 September 2026 | 9:04 AM
भारत

रायबरेली :पत्नी के मायके जाने की ज़िद पर पति ने की आत्महत्या की कोशिश

डलमऊ रायबरेली पति पत्नी के बीच अटूट प्रेम के चलते पत्नी वियोग के डर से एक मामला उस वक्त देखने को मिला जब पत्नी के मायके जाने की जिद पर पति ने ट्रेन के आगे कूदकर आत्महत्या करने की कोशिश की डलमऊ कोतवाली क्षेत्र के पूरे कोइली मजरे सराय दिलावर निवासी नरेंद्र बहादुर पुत्र प्रेमचंद्र की सास अपनी बेटी की स
Share:
रायबरेली :पत्नी के मायके जाने की ज़िद पर पति ने की आत्महत्या की कोशिश
Read in your preferred language.

डलमऊ रायबरेली
पति पत्नी के बीच अटूट प्रेम के चलते पत्नी वियोग के डर से एक मामला उस वक्त देखने को मिला जब पत्नी के मायके जाने की जिद पर पति ने ट्रेन के आगे कूदकर आत्महत्या करने की कोशिश की डलमऊ कोतवाली क्षेत्र के पूरे कोइली मजरे सराय दिलावर निवासी नरेंद्र बहादुर पुत्र प्रेमचंद्र की सास अपनी बेटी की ससुराल आई हुई थी, नरेंद्र बहादुर की पत्नी अपनी मां के साथ मायके जाने की जिद करने लगी जिस पर पति ने उसे जाने के लिए मना करने लगा काफी मान मनौव्वल के बाद भी पत्नी मायके जाने की जिद पर अड़ी रही और अपनी मां के साथ मायके जाने लगी पत्नी से अत्यधिक प्रेम होने एवं पत्नी वियोग के डर से पति ने आत्महत्या करने के लिए डलमऊ जंक्शन पहुंचा इसी बीच प्रयागराज से कानपुर की तरफ जा रही ट्रेन के आने का सिग्नल हो गया। तभी युवक भागता हुआ ट्रेन के आगे कूद गया, वही ट्रेन के ड्राइवर ने ट्रेन की स्पीड कम कर दिया जिससे मौके पर मौजूद लोगों ने युवक की जान बचाई। स्थानीय लोगों ने इसकी सूचना स्थानीय पुलिस को दी, सूचना पाकर मौके पर पहुंची पुलिस ने युवक को कब्जे में ले लिया और पकड़ कर कोतवाली ले गई, जहां पर उससे आत्महत्या करने की वजह पूछी गई तो उसने बताया कि पत्नी मायके जा रही थी बार-बार मान मनौव्वल करने के बाद भी वह नहीं मानी तो उसने आत्महत्या करने की कोशिश की चौकी प्रभारी मान सिंह यादव ने बताया कि पत्नी के मायके जाने पर युवक ने आत्महत्या करनी की कोशिश की युवक को पकड़ लिया गया है और उसके विरुद्ध विधिक कार्यवाही की जा रही है।