बछरावां /रायबरेली :विद्युत विभाग की घोर लापरवाही व चरमराई बिजली व्यवस्था से परेशान नगर वासियों ने आज गुरुवार के दिन भारतीय जनता पार्टी के स्थानीय मंडल अध्यक्ष प्रवेश वर्मा एवं बछरावां व्यापार मंडल के अध्यक्ष सुनील सागर सहित अन्य व्यापारी नेताओं के साथ पावर हाउस का घेराव कर स्थानीय एस. डी. ओ. एवं जे .ई . को संयुक्त रूप से विभागीय कार्य शैली के खिलाफ एक ज्ञापन
सौंपा l
विद्युत विभाग में मौजूद एस.डी.ओ. शशांक गुप्ता और जे. ई .अजय कुमार सैनी को चरमराई विद्युत व्यवस्था के खिलाफ संयुक्त रुप से दिए गए ज्ञापन के माध्यम से भाजपा मंडल अध्यक्ष प्रवेश वर्मा व बछरावां के व्यापार मंडल अध्यक्ष सुनील सागर ने चरमराई बिजली व्यवस्था को लेकर पावर हाउस में अपना आक्रोश जाहिर करते हुए कहा कि यदि जल्द विद्युत सप्लाई व्यवस्था दुरुस्त ना की गई तो कस्बे के उपभोक्ताओं को लेकर विशाल धरना प्रदर्शन किया जाएगा जिसकी जिम्मेदारी स्वयं विभागीय अधिकारियों की होगी l इसके अतिरिक्त नेता द्वय ने बछरावां पावर हाउस का कांटेक्ट नंबर को सुचारू रूप से नेटवर्क में रखें जाने की लिखित शिकायत की l
इस मौके पर बछरावां व्यापार मंडल के संरक्षक भूमंडल शुक्ला व अध्यक्ष सुनील सागर के साथ-साथ भारतीय जनता पार्टी के बछरावां मंडल अध्यक्ष प्रवेश वर्मा के अतिरिक्त युवा व्यापार मंडल अध्यक्ष अंकित शुक्ला भाजपा मंडल महामंत्री मयंक रंजन द्विवेदी अल्पसंख्यक नेता मुजीब अहमद अनूप कुमार वर्मा विजय गुप्ता सहित दर्जनों भाजपा के कार्यकर्ता वा व्यापारीगढ़ प्रमुख रूप से मौजूद रहे l.
उत्तर प्रदेश
रायबरेली: विद्युत विभाग की घोर लापरवाही व चरमराई बिजली व्यवस्था
बछरावां /रायबरेली :विद्युत विभाग की घोर लापरवाही व चरमराई बिजली व्यवस्था से परेशान नगर वासियों ने आज गुरुवार के दिन भारतीय जनता पार्टी के स्थानीय मंडल अध्यक्ष प्रवेश वर्मा एवं बछरावां व्यापार मंडल के अध्यक्ष सुनील सागर सहित अन्य व्यापारी नेताओं के साथ पावर हाउस का घेराव कर स्थानीय एस. डी. ओ. एवं जे
Read in your preferred language.