Monday, 14 September 2026 | 11:58 PM
भारत

रायबरेली :खेलकूद में बालिकाओं ने दिखाया दमखम

डलमऊ रायबरेली कस्बे के न्यू आदर्श शिक्षा निकेतन इंटरमीडिएट कॉलेज में आयोजित दो दिवसीय खेलकूद प्रतियोगिता के पहले दिन बालिका वर्ग में बालिकाओं ने प्रत्येक खेल में अपना दमखम दिखाया शनिवार को प्रथम दिन आयोजित खेलकूद प्रतियोगिता में खो-खो कुर्सी दौड़ लंबी कूद क्रिकेट बैडमिंटन एवं लंबी दौड़ जैसी प्रतियोग
Share:
रायबरेली :खेलकूद में बालिकाओं ने दिखाया दमखम
Read in your preferred language.


डलमऊ रायबरेली कस्बे के न्यू आदर्श शिक्षा निकेतन इंटरमीडिएट कॉलेज में आयोजित दो दिवसीय खेलकूद प्रतियोगिता के पहले दिन बालिका वर्ग में बालिकाओं ने प्रत्येक खेल में अपना दमखम दिखाया शनिवार को प्रथम दिन आयोजित खेलकूद प्रतियोगिता में खो-खो कुर्सी दौड़ लंबी कूद क्रिकेट बैडमिंटन एवं लंबी दौड़ जैसी प्रतियोगिताएं आयोजित की गई जिसमें कक्षा 9 से 12 तक की बालिकाओं ने हिस्सा लिया लंबी कूद में मानसी ने सबसे लंबी कूद लगाकर प्रथम स्थान प्राप्त किया प्रणिता को द्वितीय स्थान मिला रस्साकशी खेल में बालिकाओं ने पूरा दमखम लगाया कक्षा 11 एवं 12 के बीच आयोजित रस्साकशी खेल में कक्षा 12वीं की छात्राओं ने अपना पूरा दमखम दिखाते हुए विजय हासिल की कुर्सी दौड़ में रिया एवं शिप्रा ने प्रथम स्थान हासिल किया खो-खो प्रतियोगिता में तनु यादव आयुषी यादव निधि यादव शिवानी मौर्या ने अपनी प्रतिभा का जौहर दिखाया बालिकाओं के द्वारा क्रिकेट मैच का भी आयोजन किया गया जिसमें कक्षा 9 एवं डी की छात्राओं के बीच मैच खेला गया विद्यालय के प्रधानाचार्य राकेश कुमार यादव ने बताया कि 2 दिनों तक चलने वाले दो दिवसीय खेलकूद प्रतियोगिता के पहले दिन बालिकाओं के खेल आयोजित किए गए जिसमें बालिकाओं ने बढ़ चढ़कर खेलकूद प्रतियोगिता में हिस्सा लिया दूसरे दिन रविवार को बालक वर्ग के प्रतियोगिताएं आयोजित की जाएंगी विजेता खिलाड़ियों को पुरस्कार दिया जाएगा कार्यक्रम का संचालन तौफीक अंसारी एवं आशीष जायसवाल ने किया।