Tuesday, 15 September 2026 | 12:08 PM
भारत

रायबरेली: डलमऊ अखिल भारतीय उद्योग व्यापार मंडल के नगर अध्यक्ष घनश्याम जायसवाल ने क्षेत्र की समस्याओं को लेकर मुख्य विकास अधिकारी से मुलाकात की

डलमऊ के व्यापारियों के साथ-साथ नगर की समस्याओं को भी व्यापार मंडल अध्यक्ष घनश्याम जायसवाल लगातार अधिकारियों तक पहुंचा रहे है। डलमऊ के नगर अध्यक्ष घनश्याम जायसवाल ने मुख्य विकास अधिकारी ईशा प्रिया को ज्ञापन सौंपकर अवगत कराया है कि डलमऊ की बसों का संचालन कोरोना काल के दौरान बंद कर दिया गया था। अब माहौ
Share:
रायबरेली: डलमऊ अखिल भारतीय उद्योग व्यापार मंडल के नगर अध्यक्ष घनश्याम जायसवाल ने क्षेत्र की समस्याओं को लेकर मुख्य विकास अधिकारी से मुलाकात की
Read in your preferred language.

डलमऊ के व्यापारियों के साथ-साथ नगर की समस्याओं को भी व्यापार मंडल अध्यक्ष घनश्याम जायसवाल लगातार अधिकारियों तक पहुंचा रहे है। डलमऊ के नगर अध्यक्ष घनश्याम जायसवाल ने मुख्य विकास अधिकारी ईशा प्रिया को ज्ञापन सौंपकर अवगत कराया है कि डलमऊ की बसों का संचालन कोरोना काल के दौरान बंद कर दिया गया था। अब माहौल में काफी सुधार है। इसलिए डलमऊ से रायबरेली व रायबरेली से फतेहपुर सायं काल 6:00 बजे बसों का संचालन कराया जाए। जिससे आम जनमानस के साथ-साथ यात्रियों को भी सुविधा मिल सके। वहीं दूसरी समस्या अवगत कराया है कि डलमऊ कस्बा के मुराई बाग में जलभराव एवं समुचित पानी के निकास की व्यवस्था नहीं है। जिससे निकासी की समस्या का हल हो जाए तो व्यापारियों को भी सहूलियत मिल जाएगी। इस मौके पर अखिल भारतीय उद्योग व्यापार मंडल के उपाध्यक्ष शालू गुप्ता, संगठन मंत्री रितिक जयसवाल, उपाध्यक्ष राजकमल मोदनवाल, कोषाध्यक्ष शीतला प्रसाद गुप्ता, संरक्षक कमलेश शर्मा सहित आदि व्यापारी मौजूद रहे

सवांददाता: सर्वोदय मौर्य