Tuesday, 15 September 2026 | 12:10 AM
उत्तर प्रदेश

रायबरेली: ज्ञात कारणों से लगी आग आग की चपेट में आने से बेजुबान जानवर झुलसे

रायबरेली में अज्ञात कारणों से लगी आग की चपेट में आने से जहां एक गाय व उसकी बछिया आग में झुलस कर गंभीर रूप से घायल हो गई,वहीं छप्पर के नीचे खड़ी मोटरसाइकिल भी जलकर राख हो गई मामला महाराजगंज कोतवाली क्षेत्र के अंतर्गत घेरा गांव का है जहां अज्ञात कारणो से मेड़ा देवी पत्नी श्रीराम के घर की दीवाल पर रखे
Share:
रायबरेली: ज्ञात कारणों से लगी आग आग की चपेट में आने से बेजुबान जानवर झुलसे
Read in your preferred language.

रायबरेली में अज्ञात कारणों से लगी आग की चपेट में आने से जहां एक गाय व उसकी बछिया आग में झुलस कर गंभीर रूप से घायल हो गई,वहीं छप्पर के नीचे खड़ी मोटरसाइकिल भी जलकर राख हो गई मामला महाराजगंज कोतवाली क्षेत्र के अंतर्गत घेरा गांव का है जहां अज्ञात कारणो से मेड़ा देवी पत्नी श्रीराम के घर की दीवाल पर रखे छप्पर में आग लग गई। छप्पर के नीचे बंधे मवेशियों एक गाय और एक बछिया गंभीर रूप से झुलस गए, जबकि छप्पर के नीचे खड़ी एक मोटरसाइकिल भी जलकर क्षतिग्रस्त हो गई आग का प्रचंड रूप देखकर ग्रामीणों में हाहाकार मच गया, आनन-फानन दमकल विभाग को ग्रामीणों द्वारा जानकारी दी गई। मौके पर पहुंची दमकल विभाग की टीम की कड़ी मशक्कत के बाद आग पर काबू पाया गया, नहीं तो बड़ा हादसा हो सकता था।