Tuesday, 15 September 2026 | 7:22 AM
उत्तर प्रदेश

रायबरेली:चाकू से गला रेत कर पिता ने अपनी ही पुत्री की किया हत्या

रायबरेली। शुक्रवार की सुबह क्षेत्र के खुशुरूपुर गाँव में एक पिता ने अपनी पुत्री की चाकू से गला रेतकर हत्या कर दी। सुबह-सुबह घटी इस घटना की खबर क्षेत्र में आग की तरह फैल गई और घटनास्थल पर लोगों का जमावड़ा लग गया। मौके पर पहुंची पुलिस ने शव को कब्जे में लेकर पंचनामा भरवाकर पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया औ
Share:
रायबरेली:चाकू से गला रेत कर पिता ने अपनी ही पुत्री की किया हत्या
Read in your preferred language.




रायबरेली। शुक्रवार की सुबह क्षेत्र के खुशुरूपुर गाँव में एक पिता ने अपनी पुत्री की चाकू से गला रेतकर हत्या कर दी। सुबह-सुबह घटी इस घटना की खबर क्षेत्र में आग की तरह फैल गई और घटनास्थल पर लोगों का जमावड़ा लग गया। मौके पर पहुंची पुलिस ने शव को कब्जे में लेकर पंचनामा भरवाकर पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया और हत्यारे पिता को हिरासत में ले लिया। 


जानकारी के अनुसार क्षेत्र के खुशुरूपुर गाँव निवासी विजय कुमार(40) पुत्र बाबूलाल की पुत्री ज्योती(16) का गाँव के ही एक लड़के से प्रेम प्रसंग चल रहा था। जानकारी होने के बाद पिता ने अपनी पुत्री को बार-बार समझाया लेकिन वह नही मानी। शुक्रवार की सुबह करीब 8.30 बजे ज्योती अपने पिता विजय के लिए खाना लेकर खेत गई और अपना आधार कार्ड मांगने लगी। विजय को आशंका हुई कि ज्योती अपने प्रेमी के साथ भागने की तैयारी कर रही है। सामाजिक मान सम्मान की बलि चढ़ता देख क्रोध के वशीभूत होकर विजय ने अपनी पुत्री की चाकू से गला रेतकर हत्या कर दी।मृतका की माँ शियावती की तहरीर पर पुलिस ने शव को कब्जे में लेकर पंचनामा भरवाकर पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया और हत्यारे पिता को हिरासत में ले लिया।