Tuesday, 15 September 2026 | 12:32 AM
भारत

रायबरेली: पर्यावरण दिवस की पूर्व संध्या पर जोगापुर गाव में वृक्षारोपण करते पर्यावरणविद

लालगंज-रायबरेली। विश्व पर्यावरण दिवस की पूर्व सन्ध्या पर ग्राम चित्ताखेड़ा, मजरे जोगापुर में ग्लोबल ग्रीन्स के संस्थापक अध्यक्ष प्रसिद्ध पर्यावरण विद स्व. मनोज श्रीवास्तव की स्मृति में सहयोगी दहव पंचवटी विकास समिति लालगंज ने पाकर, वट, विल्व, पीपल, नीम के पौधों का रोपण किया गया। जिसके संरक्षक स्वामी ब
Share:
Read in your preferred language.
लालगंज-रायबरेली। विश्व पर्यावरण दिवस की पूर्व सन्ध्या पर ग्राम चित्ताखेड़ा, मजरे जोगापुर में ग्लोबल ग्रीन्स के संस्थापक अध्यक्ष प्रसिद्ध पर्यावरण विद स्व. मनोज श्रीवास्तव की स्मृति में सहयोगी दहव पंचवटी विकास समिति लालगंज ने पाकर, वट, विल्व, पीपल, नीम के पौधों का रोपण किया गया। जिसके संरक्षक स्वामी ब्रह्मात्मानन्द जी सरस्वती व राजबख्श सिंह ने वृक्ष महिमा पर सविस्तार प्रकाश डाला और कहा भारत ऋषि व कृषि प्रधान देश है जहाँ के प्रबुद्ध जनों ने प्रकृति उपासना व आयुर्वेद के द्वारा सौ वर्षों तक जीवन जीने का मंत्र समूचे विश्व को प्रदान किया। जोगापुर ग्राम के चारों ओर सघन बागें आश्रम नदी संरक्षण आदि के चिह्न हमें पर्यावरण संरक्षण की प्रेरणा देते हैं। संत राजबख्श सिंह ने पंचवटी सचिव डॉ महादेव सिंह से बताया कि उनके बाबा ने सैकड़ों अन्य किस्म के वृक्षों के साथ ही 90 महुए के पेड़ तैयार कर दिया और कहा कि भूखे रह लेना, किन्तु इन वृक्षों को कटने न देना, परन्तु आज हरे भरे बाग जंगल आदि एक तिहाई वन आवरण वाले भी नहीं बचे। पंचवटी कोषाध्यक्ष राम गुलाम सविता ने पर्यावरण संवर्धन हेतु पंचवटी व ग्लोबल ग्रीन्स के सम्मलित कार्यक्रमो की झलक का प्रतिवेदन प्रस्तुत किया। सचिव डॉ महादेव सिंह ने पर्यावरणविद मनोज श्रीवास्तवव उनके अग्रज -वर्तमान अध्यक्ष, ग्लोबल ग्रीन्स संजय पुरुषार्थी के जल संचयन, गंगा निर्मलीकरण, वृक्षारोपण,प्लास्टिक प्रदूषण निवारण, गौरैया संरक्षण, बेटी बचाओ, उज्ज्वला योजना, आदि विभिन्न समाजोपयोगी व राष्ट्रीय समृद्धि हित की योजनाओं के प्रति जागरूकता पर सारगर्भित वक्तव्य देकर हम सभी को मनोज जी के अधूरे कार्यो को पूरा करने की प्रतिबद्धता जताया। कार्यक्रम में पंचवटी विकास समिति के संरक्षक देवराज सिंह, सदस्य सौरभ सिंह, मुनीश सिंह भदौरिया, रोहित सिंह, विवेक सिंह, संतोष दीक्षित शुभम तिवारी आदि का विशेष सहयोग प्राप्त हुआ।