Tuesday, 15 September 2026 | 12:33 AM
उत्तर प्रदेश

रायबरेली: प्रधान संघ अध्यक्ष का चुनाव किया, इस अवसर पर मुख्य अतिथि रूप में डॉ मनोज कुमार पांडेय मौजूद रहे

ऊंचाहार,रायबरेली। बुधवार को रोहनिया विकासखंड में ग्राम प्रधानों ने बैठक करके प्रधान संघ अध्यक्ष का चुनाव किया इस अवसर पर मुख्य अतिथि रूप में डॉ मनोज कुमार पांडेय मौजूद रहे। आयोजित बैठक को संबोधित करते हुए क्षेत्रीय विधायक डॉ मनोज कुमार पांडे ने कहा कि वह सदैव क्षेत्र के विकास के लिए ग्राम प्रधानों क
Share:
Read in your preferred language.
ऊंचाहार,रायबरेली। बुधवार को रोहनिया विकासखंड में ग्राम प्रधानों ने बैठक करके प्रधान संघ अध्यक्ष का चुनाव किया इस अवसर पर मुख्य अतिथि रूप में डॉ मनोज कुमार पांडेय मौजूद रहे। आयोजित बैठक को संबोधित करते हुए क्षेत्रीय विधायक डॉ मनोज कुमार पांडे ने कहा कि वह सदैव क्षेत्र के विकास के लिए ग्राम प्रधानों के साथ मिलकर कार्य करेंगे और उनका हर संभव विकास में सहयोग देंगे । आयोजित कार्यक्रम में ग्राम प्रधानों ने सर्वसम्मति से इफ्तिखार अहमद उर्फ लल्लू ग्राम प्रधान उसरैना को प्रधान संघ के अध्यक्ष के रूप में चयन किया वही सचिव के पद पर दिनेश पटेल व अजय पासवान कोषाध्यक्ष के पद पर सरोज यादव तथा उपाध्यक्ष के पद पर अंकित द्विवेदी का चयन का चुनाव किया गया इस अवसर पर प्रधान संघ अध्यक्ष इफ्तिखार अहमद ने कहा कि जिस भरोसे के साथ ग्राम प्रधानों ने उनको यह जिम्मेदारी सौंपी है उसका वह बखूबी पूरी ईमानदारी और निष्ठा के साथ निर्वहन करेंगे और सभी साथियों के साथ कंधे से कंधा मिलाकर चलेंगे इस अवसर पर पवन कुमार तिवारी अंकित द्विवेदी पप्पू यादव विजय कुमार राम कुमार किरण देवी अर्चना सिंह दीपिका शुक्ला ममता देवी विमला देवी अनिता कुमारी प्रमिला शिव कुमारी दिनेश कुमार पटेल ननकी अजय कुमार फूल कली ओमप्रकाश रामखेलावन पटेल सूरज कली व सरोज यादव उपस्थित रहे।