Tuesday, 15 September 2026 | 3:40 AM
भारत

रायबरेली: एम सी एफ में धूम धाम से मनाई गई दुर्गा पूजा।

लालगंज/ रायबरेली।सनातन धर्म सभा द्वारा एम सी एफ के शॉपिंग काम्प्लेक्स में इस वर्ष दुर्गा पूजा का आयोजन दिनांक 7 अक्टूबर 2021 को प्रधान मुख्य यांत्रिक अभियंता श्री समसेर सिंग कलसी व प्रधान मुख्य कार्मिक अधिकारी श्री अमरनाथ दुबे के कर कमलों द्वारा किया गया।सरस्वती म्यूजिकल ग्रुप MCF द्वारा सप्तमी के द
Share:
रायबरेली: एम सी एफ में धूम धाम से मनाई गई दुर्गा पूजा।
Read in your preferred language.


लालगंज/ रायबरेली।सनातन धर्म सभा द्वारा एम सी एफ के शॉपिंग काम्प्लेक्स में इस वर्ष दुर्गा पूजा का आयोजन दिनांक 7 अक्टूबर 2021 को प्रधान मुख्य यांत्रिक अभियंता श्री समसेर सिंग कलसी व प्रधान मुख्य कार्मिक अधिकारी श्री अमरनाथ दुबे के कर कमलों द्वारा किया गया।सरस्वती म्यूजिकल ग्रुप MCF द्वारा सप्तमी के दिन संध्या भजन का आयोजन हुआ।अश्टमी की संध्या आरती में जी. एम श्री बिनय मोहन श्रीवास्तव सपरिवार शामिल हुए, जहाँ महिलाओं द्वारा डांडिया का भी आयोजन किया गया।महानवमी के दिन जी .एम /एम. सी एफ व महाप्रबंधक सचिव श्री बिनोद कुमार दुबे सपरिवार हवन में शामिल हुए जहाँ 21 कन्याओं का कन्या पूजन व कन्या भोज करवाया गया।इस बार दशहरा में नवो दिन पूरा एमसीएफ माँ दुर्गा के आश्रीवाद से भक्तिमय बना रहा।आई .जी./ आर .पी .एफ श्री सुरेश कुमार सैनी व प्रधान मुख्य कार्मिक अधिकारी श्रीअमरनाथ दुबे द्वारा रावण दहन किया गया तथा आतिशबाजी का भी आयोजन किया गया।इस आयोजन को सफल कराने में नैब सिंह,सुमन मिश्र ,आदर्श सिंह बघेल सुशील गुप्ता, रामसन अग्रहरी,अवधेश कुशवाहा ,गुड्डू कुमार आसिष कुमार,राजेश सिंह परिहार,राहुल गहलोत,संतोष ठाकुर,कुणाल रोशन ,अंगेश्वर,संतोष कुमार का इस पूजा में बिसेष योगदान रहा।