ऊंचाहार,रायबरेली। दहेज लोभियों ने एक विवाहिता की निर्ममता से पीट पीट कर हत्या कर दी। सूचना के बाद बहन की ससुराल पहुंचे भाई ने बहन की हत्या का आरोप लगाते हुए पति, सास, ससुर व ननद के खिलाफ मुकदमा दर्ज कराया है। पुलिस मामले की छानबीन कर रही है।
कोतवाली क्षेत्र के गांव सठियाना मजरे उसरैना निवासी कविता (24) पुत्री दयाराम की शादी एक साल पहले सलोन थाना क्षेत्र के गांव पूरे मीरा मजरे करेमुआ निवासी मनोज कुमार पुत्र राधेश्याम के साथ हुई थी। आरोप है कि बीती 17 तारीख को ससुरालियों ने उसकी गला घोंटकर हत्या कर दी। मृतका के भाई राज कुमार की तहरीर पर सलोन पुलिस ने पति मनोज, ससुर राधेश्याम, सास रमा देवी व ननद संगीता व मंजीता के खिलाफ दहेज हत्या का मुकदमा दर्ज किया है। भाई का आरोप है कि बहन की शादी में पिता ने यथाशक्ति दान दहेज दिया गया था। लेकिन दहेज की खातिर ससुराल में बहन का उत्पीड़न किया जाता रहा है। लेकिन बीती 17 तारीख को आखिरकार पति ने सास, ससुर आदि के साथ मिलकर उसे निर्ममता पूर्वक मार डाला। सलोन थाना प्रभारी निरीक्षक पंकज त्रिपाठी ने बताया कि आरोपितों के खिलाफ नामजद रिपोर्ट दर्ज की गई है। मामले की जांच की जा रही है। आरोपितों को शीघ्र गिरफ्तार कर जेल भेजा जाएगा।
भारत
रायबरेली: दहेज लोभियों ने विवाहिता की पीट पीट कर की हत्या
ऊंचाहार,रायबरेली। दहेज लोभियों ने एक विवाहिता की निर्ममता से पीट पीट कर हत्या कर दी। सूचना के बाद बहन की ससुराल पहुंचे भाई ने बहन की हत्या का आरोप लगाते हुए पति, सास, ससुर व ननद के खिलाफ मुकदमा दर्ज कराया है। पुलिस मामले की छानबीन कर रही है। कोतवाली क्षेत्र के गांव सठियाना मजरे उसरैना निवासी कविता (
Read in your preferred language.