Tuesday, 15 September 2026 | 6:39 AM
भारत

रायबरेली: जिला बदर अपराधी के खिलाफ मुनादी करवाकर, नोटिस चस्पा कर दी गई चेतावनी।

संवाददाता विनोद मौर्य रायबरेली रायबरेली महराजगंज- विधानसभा चुनाव को देखते हुए पुलिस ने बढ़ाई सख्ती, जिला बदर अपराधी के घर मुनादी करवा कर नोटिस चस्पा कर, जिले से बाहर रहने के निर्देश जारी। आबकारी अधिनियम व अन्य मुकदमों में वांछित व टाप टेन अपराधी शिवप्रसाद उर्फ राजू पुत्र दलबहादुर सिंह निवासी पूरे हन
Share:
Read in your preferred language.

संवाददाता विनोद मौर्य रायबरेली

रायबरेली महराजगंज- विधानसभा चुनाव को देखते हुए पुलिस ने बढ़ाई सख्ती, जिला बदर अपराधी के घर मुनादी करवा कर नोटिस चस्पा कर, जिले से बाहर रहने के निर्देश जारी।
आबकारी अधिनियम व अन्य मुकदमों में वांछित व टाप टेन अपराधी शिवप्रसाद उर्फ राजू पुत्र दलबहादुर सिंह निवासी पूरे हनुमंत सिंह के खिलाफ मुनादी करवा कर क्षेत्र छोड़ने व जिला बदर अपराधी की घोषणा करते हुए उनके घर पर नोटिस चस्पा किया। कोतवाल नारायण कुमार कुशवाहा ने बताया कि इनके विरुद्ध आबकारी अधिनियम के अंतर्गत तीन मुकदमे व अन्य कई मुकदमे दर्ज हैं। जिसमें न्यायालय जिलाधिकारी के आदेशानुसार शिवप्रसाद उर्फ राजू सिंह को जिलाबदर अपराधी घोषित करते हुए। मुनादी सहित नोटिस जारी करते हुए जिले से बाहर रहने की चेतावनी दी गई है।