भारत
रायबरेली: जिला बदर अपराधी को भेजा जेल।
ऊंचाहार। कोतवाली क्षेत्र के सवैया हसन गांव निवासी एक शख्स जिला बदर घोषित होने के बाद भी गांव में घूम कर लोगो मे दहशत फैला रहा था। पुलिस ने उसे गिरफ्तार कर जेल भेजा है। उक्त गांव निवासी जुल्फिकार उर्फ बउआ पर कोतवाली में चोरी, लूट, छिनैती, हेराफेरी जैसी संगीन धाराओं में कई केस दर्ज हैं। पुलिस की आख्या
Read in your preferred language.
ऊंचाहार। कोतवाली क्षेत्र के सवैया हसन गांव निवासी एक शख्स जिला बदर घोषित होने के बाद भी गांव में घूम कर लोगो मे दहशत फैला रहा था। पुलिस ने उसे गिरफ्तार कर जेल भेजा है। उक्त गांव निवासी जुल्फिकार उर्फ बउआ पर कोतवाली में चोरी, लूट, छिनैती, हेराफेरी जैसी संगीन धाराओं में कई केस दर्ज हैं। पुलिस की आख्या पर जिला अधिकारी ने 10 मार्च को उसे जिला बदर घोषित किया था। लेकिन युवक जिले से बाहर ना जाकर गांव में रहकर लोगों मे दहशत फैला रहा था। रविवार की शाम गांव के पास से पुलिस ने उसे गिरफ्तार कर जेल भेजा है। कोतवाल विनोद कुमार सिंह ने बताया कि सवैया हसन गांव निवासी जिला बदर अपराधी जुल्फिकार उर्फ बउआ को गिरफ्तार कर जेल भेजा गया है।