Tuesday, 15 September 2026 | 3:24 AM
भारत

रायबरेली:कुटिया चौराहा पर होली के दिन बंदी होने के बावजूद चोरी-छिपे बेची जा रही है शराब

डलमऊ /रायबरेली: होली के दिन बंदी के बावजूद शराब की दुकानों पर धड़ल्ले से बिक्री की जा रही है जिसको लेकर विक्रेताओं में कोई भी खौफ नहीं दिखाई दे रहा। वहीं होली के पर्व पर अराजकता हुड़दंगियों को रोकने के लिए सरकार ने बिक्री पर रोक लगा रखी है। जिससे शराब के नशे में होने वाली घटनाओं पर रोक लग सके लेकिन,
Share:
Read in your preferred language.



डलमऊ /रायबरेली: होली के दिन बंदी के बावजूद शराब की दुकानों पर धड़ल्ले से बिक्री की जा रही है जिसको लेकर विक्रेताओं में कोई भी खौफ नहीं दिखाई दे रहा। वहीं होली के पर्व पर अराजकता हुड़दंगियों को रोकने के लिए सरकार ने बिक्री पर रोक लगा रखी है। जिससे शराब के नशे में होने वाली घटनाओं पर रोक लग सके लेकिन, शक्ति के बावजूद भी डलमऊ कोतवाली क्षेत्र के कुटिया चौराहा में धड़ल्ले से महंगे दामों पर बिक्री की जा रही है। जहां पर बेखौफ होकर सेल्समैन शराब की बिक्री कर रहे हैं। जिसका वीडियो भी सामने आया है। वीडियो में साफ दिख रहा है। किस प्रकार युवा वहां पर पहुंचकर शराब खरीद रहे हैं। जिसका क्षेत्रीय प्रशासन पर का भी कोई खौफ नहीं नजर आ रहा है।