Tuesday, 15 September 2026 | 12:27 AM
भारत

रायबरेली :गंग नहर में नहाने गए युवक की डूबकर मौत

डलमऊ /रायबरेली : गंग नहर में नहाते समय एक युवक अचानक डूब गया जब तक लोग कुछ समझ पाते तब तक उसकी मौत हो गई सूचना पर पहुंची पुलिस ने जांच पड़ताल शुरू की है डलमऊ कोतवाली क्षेत्र के कंधरपुर निवासी मोहम्मद सलमान उम्र 25 वर्ष सोमवार को सुबह दीनगंज के पास गंग नहर में नहाने के लिए गया था नहाते समय वह गहरे जल
Share:
रायबरेली :गंग नहर में  नहाने गए युवक की डूबकर मौत
Read in your preferred language.


डलमऊ /रायबरेली : गंग नहर में नहाते समय एक युवक अचानक डूब गया जब तक लोग कुछ समझ पाते तब तक उसकी मौत हो गई सूचना पर पहुंची पुलिस ने जांच पड़ताल शुरू की है डलमऊ कोतवाली क्षेत्र के कंधरपुर निवासी मोहम्मद सलमान उम्र 25 वर्ष सोमवार को सुबह दीनगंज के पास गंग नहर में नहाने के लिए गया था नहाते समय वह गहरे जल में चला गया और डूब गया कुछ देर बाद जब नहीं निकला तो आसपास के लोगों में बेचैनी बढ़ी खोजबीन की लेकिन तब तक उसकी मौत हो चुकी थी सूचना डलमऊ पुलिस को पहुंची तो कोतवाली प्रभारी मौके पर पहुंचे और शव का पंचनामा कराया वहीं परिजनों की मानें तो युवक को मिर्गी का दौरा आता था इसके पूर्व भी वह एक बार आग से झुलस चुका है कोतवाली प्रभारी पंकज त्रिपाठी ने बताया कि कंधरपुर निवासी एक युवक की गंग नहर में नहाते समय डूब कर मौत हुई है शव को कब्जे में ले कर पंचनामा कर पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया गया है।