Tuesday, 15 September 2026 | 5:56 AM
भारत

रायबरेली: डलमऊ गंगा में बहकर आया शव मचा हड़कंप

डलमऊ/ रायबरेली - पिछले 2 दिनों से हुई बारिश की वजह से गंगा नदी में गैर जनपद से बहकर आए शव को देखकर तीर्थ पुरोहितों तथा गंगा स्नान करने आए लोगों में हड़कंप मच गया सूचना पर पहुंचे नायब तहसीलदार व डलमऊ पुलिस ने शव को कब्जे में लेकर अंतिम संस्कार कराया सोमवार को डलमऊ की रानी शिवाला घाट पर गंगा नदी में ब
Share:
Read in your preferred language.
डलमऊ/ रायबरेली - पिछले 2 दिनों से हुई बारिश की वजह से गंगा नदी में गैर जनपद से बहकर आए शव को देखकर तीर्थ पुरोहितों तथा गंगा स्नान करने आए लोगों में हड़कंप मच गया सूचना पर पहुंचे नायब तहसीलदार व डलमऊ पुलिस ने शव को कब्जे में लेकर अंतिम संस्कार कराया सोमवार को डलमऊ की रानी शिवाला घाट पर गंगा नदी में बहता हुआ एक शव दिखाई पड़ा पिछले 2 दिनों से हो रही बारिश की वजह से गंगा का जलस्तर बढ़ा है जिससे बड़ी मात्रा में गंगा की धारा में जलकुंभी भी बहकर आ गई सुबह रानी शिवाला घाट पर स्नान कर रहे श्रद्धालुओं व तीर्थ पुरोहितों को धारा में बहता हुआ शव दिखाई पड़ा शव को देखकर स्थानीय लोगों में हड़कंप मच गया सूचना पर पहुंचे नायब तहसीलदार डलमऊ थाना प्रभारी डलमऊ राजेश सिंह नगर पंचायत के सफाई कर्मियों की मदद से सबको गंगा नदी की धारा से निकालकर श्मशान घाट पर ले जाकर उसका अंतिम संस्कार कराया गया स्थानीय प्रत्यक्षदर्शियों की माने तो सुबह धारा में दो शव दिखाई पड़े थे लेकिन एक बीच में होने की वजह से वह कर चला गया और दूसरा जलकुंभी में फंस गया l