Tuesday, 15 September 2026 | 5:57 AM
उत्तर प्रदेश

रायबरेली:आकर्षण केंद्र बना डलमऊ महोत्सव

डलमऊ में चल रहे महोत्सव में पांचवे दिन उत्कृष्ट ग्रुप कानपुर के कलाकारों के द्वारा राधा कृष्ण की मनमोहक झांकियां प्रस्तुत की गई एवं अन्य सांस्कृतिक कार्यक्रम आयोजित किए गए डलमऊ में 18 नवंबर से कार्तिक पूर्णिमा मेले के उपलक्ष्य में डलमऊ महोत्सव मनाया जा रहा है। नगर पंचायत के प्रयास से प्रति वर्ष मनाए
Share:
रायबरेली:आकर्षण केंद्र बना डलमऊ महोत्सव
Read in your preferred language.

डलमऊ में चल रहे महोत्सव में पांचवे दिन उत्कृष्ट ग्रुप कानपुर के कलाकारों के द्वारा राधा कृष्ण की मनमोहक झांकियां प्रस्तुत की गई एवं अन्य सांस्कृतिक कार्यक्रम आयोजित किए गए डलमऊ में 18 नवंबर से कार्तिक पूर्णिमा मेले के उपलक्ष्य में डलमऊ महोत्सव मनाया जा रहा है। नगर पंचायत के प्रयास से प्रति वर्ष मनाए जाने वाले इस महोत्सव में सूचना प्रसारण एवं जनसंपर्क विभाग एवं नाट्य कला अकैडमी के कलाकारों के द्वारा मनमोहक कार्यक्रम प्रस्तुत किए जाते हैं रविवार को कार्यक्रम का पांचवा दिन था पांचवें दिन उत्कृष्ट ग्रुप कानपुर के कलाकारों के द्वारा राधा कृष्ण पर आधारित अनेक मनमोहक कार्यक्रम प्रस्तुत किए गए यहां पर राधा की प्रस्तुति तन्वी, लाडो, विनीता एवं कृष्ण की प्रस्तुति अनुराग, सूरज, अंकित, छोटू, हर्षित, मनीष, सुमित के द्वारा की गई कार्यक्रम में कलाकारों के द्वारा प्रस्तुत किए गए कार्यक्रम ने वहां पर उपस्थित हजारो की संख्या में लोगों का मन मोह लिया नगर पंचायत अध्यक्ष पंडित प्रदेश दत्त गौड़ एवं महोत्सव व्यवस्थापक शुभम गौड़ के अथक प्रयास से डलमऊ मेले की शान डलमऊ महोत्सव इस समय लोगों के आकर्षण का केंद्र बना हुआ है। जहां पर प्रतिदिन हजारो की संख्या में दर्शक महोत्सव को देखने के लिए आते हैं। शाम होते ही महोत्सव स्थल में लोगों का हुजूम उमड़ पड़ता है नगर पंचायत द्वारा लोगों के लिए विशेष व्यवस्थाएं की गई हैं वहीं पर लगी हुई प्रदर्शनी में लोग अपनी जरूरत की सामान की खरीददारी भी करते हैं।

–सर्वोदय मौर्य