रायबरेली। जिले के बड़ौदा उत्तर प्रदेश बैंक अहमदपुर किलौली शाखा द्वारा आजादी का अमृत महोत्सव के अंतर्गत क्रेडिट कैम्प का सफल आयोजन किया गया।
आजादी के अमृत महोत्सव के अंतर्गत रायबरेली में बड़ौदा उत्तर प्रदेश बैंक की अहमदपुर किलौली शाखा के शाखा प्रबंधक लवकेश विश्वकर्मा द्वारा स्वयं सहायता समूह के क्रेडिट लिंकेज हेतु आज दिनांक 23 जुलाई 2022 को क्रेडिट कैंप का आयोजन किया गया। इस कैंप में लोगों को एस एच जी से क्रेडिट लिंक के फायदे बताए गए। क्रेडिट लिंकेज अभियान दिनांक 12.07.2022 से 11.08.2022 तक ऋण वितरण किया जाएगा। शाखा प्रबंधक लोकेश विश्वकर्मा ने कहा कि बैंक के लिए ग्राहक ही सर्वोपरि है। समाज के आर्थिक विकास में बैंकों की महत्वपूर्ण भूमिका है। बड़ौदा ग्रामीण बैंक अहमदपुर किलौली शाखा इन भूमिकाओं का बखूबी निर्वहन कर रहा है। और समय-समय पर शिविर का आयोजन कर रहा है। कैम्प का आयोजन कर बड़ौदा ग्रामीण बैंक अहमदपुर किलौली शाखा अधिकतम ग्राहकों तक पहुँचने का सफल प्रयास कर रही है। स्क्रीन टच कैंप कार्यक्रम में बरऊआ ग्राम सभा के ग्राम प्रधान ग्रामीणों के साथ शाखा के बैंक मित्र कुलदीप सिंह भी उपस्थित रहे।
भारत
रायबरेली:बड़ौदा ग्रामीण बैंक द्वारा क्रेडिट कैंप का किया गया आयोजन
रायबरेली। जिले के बड़ौदा उत्तर प्रदेश बैंक अहमदपुर किलौली शाखा द्वारा आजादी का अमृत महोत्सव के अंतर्गत क्रेडिट कैम्प का सफल आयोजन किया गया। आजादी के अमृत महोत्सव के अंतर्गत रायबरेली में बड़ौदा उत्तर प्रदेश बैंक की अहमदपुर किलौली शाखा के शाखा प्रबंधक लवकेश विश्वकर्मा द्वारा स्वयं सहायता समूह के क्रेड
Read in your preferred language.