लालगंज रायबरेली। कोतवाली लालगंज क्षेत्र के पूरे गुरदी मजरे कोरिहरा में हुई छेड़खानी की वारदात की शिकायत पीड़ित पक्ष ने पुलिस अधीक्षक से की थी। घटना की गंभीरता को देखते हुए एसपी ने लालगंज पुलिस को फटकार लगाते हुए अविलंब मुकदमा दर्ज किए जाने का आदेश दिया था। एसपी का आदेश होते ही हरकत में आई लालगंज पुलिस में पीड़ित विजय शर्मा की तहरीर पर छेड़खानी के आरोपी पूरे बिंदा सिंह मजरे कोरिहरा निवासी संग्राम सिंह के खिलाफ मुकदमा पंजीकृत कर जांच शुरू कर दी है। मामला एक युवती के साथ हुई छेड़खानी का बताया जाता है। घटना के बाद पीड़ित पक्ष ने लालगंज पुलिस से शिकायत किया था लेकिन लालगंज पुलिस में पीड़ित पक्ष को टरका बता दिया था । मामले में कार्यवाही न होते देख पीड़ित पक्ष कप्तान के यहां पहुंच गया था जहां से निर्देश होते ही मामले में मुकदमा दर्ज हो गया है।
भारत
रायबरेली: एसपी के आदेश पर छेड़खानी का मुकदमा दर्ज
लालगंज रायबरेली। कोतवाली लालगंज क्षेत्र के पूरे गुरदी मजरे कोरिहरा में हुई छेड़खानी की वारदात की शिकायत पीड़ित पक्ष ने पुलिस अधीक्षक से की थी। घटना की गंभीरता को देखते हुए एसपी ने लालगंज पुलिस को फटकार लगाते हुए अविलंब मुकदमा दर्ज किए जाने का आदेश दिया था। एसपी का आदेश होते ही हरकत में आई लालगंज पुलिस
Read in your preferred language.