Monday, 14 September 2026 | 11:38 PM
उत्तर प्रदेश

रायबरेली: ऊंचाहार-नगर स्थित ब्लाक कार्यालय में एजेंट पास बनवाने आये प्रत्याशियों ने अधिकारियों पर आरोप लगाते हुए जमकर हंगामा काटा।

रायबरेली: शनिवार को मतगणना हेतु ब्लाक कार्यालय में पास बनवाने आये विभिन्न पदों के राजू, विनोद कुमार, संतलाल, ललिता देवी ,बृजेश कुमार ने जमकर हंगामा काटा उनका आरोप है कि पास बनवाने के लिए वो पिछले कई घण्टे से यहां पर जद्दोजहद कर रहे है लेकिन अधिकारियों द्वारा पास नहीं जारी किया जा रहा है वहीं प्रत्या
Share:
Read in your preferred language.


रायबरेली: शनिवार को मतगणना हेतु ब्लाक कार्यालय में पास बनवाने आये विभिन्न पदों के राजू, विनोद कुमार, संतलाल, ललिता देवी ,बृजेश कुमार ने जमकर हंगामा काटा उनका आरोप है कि पास बनवाने के लिए वो पिछले कई घण्टे से यहां पर जद्दोजहद कर रहे है लेकिन अधिकारियों द्वारा पास नहीं जारी किया जा रहा है वहीं प्रत्याशियों का ये भी आरोप है कि कुछ लोगो को सेटिंग गेटिंग करके पास निर्गत कर दिया गया है लेकिन हम लोगों को गुमराह किया जा रहा है।वहीं काफ़ी देर तक ब्लाक कार्यालय में इसी बात को लेकर गहमा गहमी का माहौल बना रहा है।
इस बावत आर ओ बृजमोहन शुक्ला ने बताया कि 30 अप्रैल तक सभी प्रत्याशियों को पास निर्गत करने की तिथि निर्धारित की गई थी इसके बावजूद जिन लोगों के पास नहीं बन पाये है समय के अभाव में अब उनको पास निर्गत नहीं किये जायेंगे।