Tuesday, 15 September 2026 | 2:48 AM
उत्तर प्रदेश

रायबरेली :ईंट भट्ठा मजदूर को नहीं मिल रही मजदूरी

ऊंचाहार - ईंट भट्ठे पर काम करने गए एक मजदूर की ठेकेदार द्वारा मजदूरी हड़प लेने की शिकायत कोतवाली में की गई है । पुलिस मामले में कार्रवाई कर रही है । कोतवाली क्षेत्र के गांव धौरहरा निवासी बाबूलाल ईंट भट्ठे के दिहाड़ी मजदूर है । उनका आरोप है कि एक ठेकेदार ईंट भट्ठे पर काम करने के लिए उसे राजस्थान ले ग
Share:
Read in your preferred language.

ऊंचाहार - ईंट भट्ठे पर काम करने गए एक मजदूर की ठेकेदार द्वारा मजदूरी हड़प लेने की शिकायत कोतवाली में की गई है । पुलिस मामले में कार्रवाई कर रही है ।
कोतवाली क्षेत्र के गांव धौरहरा निवासी बाबूलाल ईंट भट्ठे के दिहाड़ी मजदूर है । उनका आरोप है कि एक ठेकेदार ईंट भट्ठे पर काम करने के लिए उसे राजस्थान ले गया था । जहां पर उसने कई महीने तक काम किया । तय मजदूरी के मुताबिक उसकी ठेकेदार से 76 हजार रुपए मिलने थे । ठेकेदार ने ईंट भट्ठा मालिक से उसकी सारी मजदूरी हासिल कर लिया और उससे बोला कि गांव चलकर हिसाब करता हूं । गांव आने के बाद ठेकेदार उसकी मजदूरी नहीं दे रहा है और मजदूरी मांगने पर धमकी देता है । परेशान मजदूर में मंगलवार को कोतवाली में मामले की तहरीर दी है ।कोतवाल विनोद सिंह का कहना है कि मामले में कार्रवाई की जा रही है ।

सवांददाता: सर्वोदय मौर्य