Tuesday, 15 September 2026 | 3:45 AM
उत्तर प्रदेश

रायबरेली : भाजपा के जिला उपाध्यक्ष और युवा नेता जन्मेजय सिंह ने सीएचसी महराजगंज पहुंचकर कोरोना का पहला टीका लगवाया,

महराजगंज/रायबरेली: भाजपा के जिला उपाध्यक्ष और युवा नेता जन्मेजय सिंह ने सीएचसी महराजगंज पहुंचकर कोरोना का पहला टीका लगवाया, और उन्होंने लोगों से अपील की है कि, बेहिचक लोग प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी और उत्तर प्रदेश के मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ द्वारा लगवाए जा रहे निशुल्क टीके का लाभ उठावें तथा कोरोना
Share:
रायबरेली : भाजपा के जिला उपाध्यक्ष और युवा नेता जन्मेजय सिंह ने सीएचसी महराजगंज पहुंचकर कोरोना का पहला टीका लगवाया,
Read in your preferred language.

महराजगंज/रायबरेली: भाजपा के जिला उपाध्यक्ष और युवा नेता जन्मेजय सिंह ने सीएचसी महराजगंज पहुंचकर कोरोना का पहला टीका लगवाया, और उन्होंने लोगों से अपील की है कि, बेहिचक लोग प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी और उत्तर प्रदेश के मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ द्वारा लगवाए जा रहे निशुल्क टीके का लाभ उठावें तथा कोरोना महामारी को परास्त करने के लिए अपना योगदान दें।
आपको बता दें कि, भाजपा नेता जन्मेजय सिंह ने कहा कि, कोरोना टीका ही बचाव का एकमात्र साधन है। इसके लिए हर व्यक्ति को जागरूक होकर टीका लगवाना चाहिए। किसी भ्रांति या भ्रम मन में नहीं पड़ना चाहिए।
श्री सिंह ने कहा कि, यह टीका पूरी तरह से सुरक्षित और कारगर है। इसकी दोनों डोज लगवाने के बाद हमारे शरीर में कोरोनावायरस से लड़ने की क्षमता आ जाएगी।