Tuesday, 15 September 2026 | 2:27 AM
उत्तर प्रदेश

रायबरेली : बीजेपी कार्यकर्ताओं ने भारतीय जनसंघ के संस्थापक डॉ. श्यामाप्रसाद मुखर्जी की जयंती को धूमधाम से मनाया

ऊंचाहार -मंगलवार को बीजेपी कार्यकर्ताओं ने भारतीय जनसंघ के संस्थापक डॉ. श्यामाप्रसाद मुखर्जी की जयंती को धूमधाम से मनाया। कबीर चौराहा स्थित वेदांत पब्लिक स्कूल में बीजेपी ओबीसी मोर्चा के जिलाध्यक्ष अभिलाष चन्द्र कौशल के नेतृत्व में बीजेपी कार्यकर्ताओं द्वारा डॉ श्यामा प्रसाद मुखर्जी की जयंती मनाई गई
Share:
रायबरेली : बीजेपी कार्यकर्ताओं ने भारतीय जनसंघ के संस्थापक डॉ. श्यामाप्रसाद मुखर्जी की जयंती को धूमधाम से मनाया
Read in your preferred language.

ऊंचाहार -मंगलवार को बीजेपी कार्यकर्ताओं ने भारतीय जनसंघ के संस्थापक डॉ. श्यामाप्रसाद मुखर्जी की जयंती को धूमधाम से मनाया।
कबीर चौराहा स्थित वेदांत पब्लिक स्कूल में बीजेपी ओबीसी मोर्चा के जिलाध्यक्ष अभिलाष चन्द्र कौशल के नेतृत्व में बीजेपी कार्यकर्ताओं द्वारा डॉ श्यामा प्रसाद मुखर्जी की जयंती मनाई गई ,जिसमें जिला अध्यक्ष अभिलाष चन्द्र कौशल ने डॉ श्यामा प्रसाद मुखर्जी के व्यक्तित्व व कृतित्व पर प्रकाश डाला । उन्होंने बताया कि डॉ मुखर्जी राष्ट्रीय एकता और अखंडता के पर्याय, महान शिक्षाविद, प्रखर राष्ट्रवादी विचारक और भारतीय जनसंघ के संस्थापक थे और जम्मू कश्मीर को भारत मे जोड़ने के लिए उनके द्वारा किये गए संघर्ष को कभी भुलाया नही जा सकता ।
इस अवसर पर प्रमुख रूप से अरविंद शर्मा ,पंकज तिवारी ,अमरेश यादव , राजू यादव ,दिनेश पांडे,पंछी लाल सहित कई कार्यकर्ता मौजूद रहे ।