Tuesday, 15 September 2026 | 2:49 AM
उत्तर प्रदेश

रायबरेली: भाजपा फिर बनाएगी उत्तर प्रदेश में सरकार -अभिषेक मिश्रा

रायबरेली: भाजपा ने युवा मोर्चा कार्यकारिणी की कमान प्रदेश अध्यक्ष पद पर प्रांशु दत्त द्विवेदी को बनाया है, प्रांशु दत्त फर्रुखाबाद के निवासी हैं और तेजतर्राक नेता के रूप में जाने जाते हैं ,और राष्ट्रीय मंत्री पद पर कार्य कर चुके है, इनको बनाए जाने से रायबरेली युवा मोर्चा के कार्यकर्ताओं में काफी खुश
Share:
रायबरेली: भाजपा फिर बनाएगी उत्तर प्रदेश में सरकार -अभिषेक मिश्रा
Read in your preferred language.

रायबरेली: भाजपा ने युवा मोर्चा कार्यकारिणी की कमान प्रदेश अध्यक्ष पद पर प्रांशु दत्त द्विवेदी को बनाया है, प्रांशु दत्त फर्रुखाबाद के निवासी हैं और तेजतर्राक नेता के रूप में जाने जाते हैं ,और राष्ट्रीय मंत्री पद पर कार्य कर चुके है, इनको बनाए जाने से रायबरेली युवा मोर्चा के कार्यकर्ताओं में काफी खुशी का माहौल है ,और इस अवसर पर युवा मोर्चा सदर विधानसभा संयोजक अभिषेक मिश्रा ने मीडिया को संबोधित करते हुए कहा कि युवाओं के दम पर भाजपा फिर से 2022 में उत्तर प्रदेश में सरकार बनाने जा रही है। प्रांशु दत्त दिवेदी जी की सक्रिय राजनीति वर्ष 2002 से युवा मोर्चा में नगर उपाध्यक्ष पद पे रहे एवं वह 2003 में युवा मोर्चा के जिला उपाध्यक्ष भी बने, जिससे उन्होंने मेहनत के साथ पूरे संगठन को खड़ा किया और काफी कार्यकर्ताओं के बीच में अपनी बेहतर पकड़ भी बना ली। वर्ष 2005 में युवा मोर्चा का अध्यक्ष बनाया गया ,काफी संघर्ष के बाद पार्टी कमान ने उनका कद बढ़ाते आज उन्हें प्रदेश अध्यक्ष बनाया है , इसी क्रम में आज बधाई देते हुए रायबरेली कार्यकर्ताओ में खुसी की लहर उमड़ आयी है ,इस अवसर पर रायबरेली सदर संयोजक अभिषेक मिश्र जी ने भारतीय जनता युवा मोर्चा के भाजपा कार्यकर्ताओ और अपने समर्थकों के साथ आपस मे एकदूसरो को मिठाई खिलाकर अपनी खुसी को जाहिर किया, एवं प्रदेश टीम का आभार व्यक्त किया।