Tuesday, 15 September 2026 | 12:35 AM
भारत

रायबरेली :भाजपा नेता जेपी सिंह ने प्रदेस महामंत्री को भेंट की भगवान श्रीराम की अद्भुत पेंटिंग

लालगंज /रायबरेली।भारतीय जनता पार्टी के प्रांतीय नेता जेपी सिंह और डलमऊ के नवनिर्वाचित ब्लाक प्रमुख सिवराम रावत ने कार्यकर्ताओं से जनसम्पर्क करने आये प्रदेस भाजपा महामंत्री एवं अवध क्षेत्र प्रभारी अमरपाल मौर्य को भगवान श्रीराम की शानदार पेंटिंग सम्मान स्वरूप भेंट किया।इस अवसर पर प्रदेस महामंत्री ने ब
Share:
रायबरेली :भाजपा नेता जेपी सिंह ने प्रदेस महामंत्री को भेंट की भगवान श्रीराम की अद्भुत पेंटिंग
Read in your preferred language.

लालगंज /रायबरेली।भारतीय जनता पार्टी के प्रांतीय नेता जेपी सिंह और डलमऊ के नवनिर्वाचित ब्लाक प्रमुख सिवराम रावत ने कार्यकर्ताओं से जनसम्पर्क करने आये प्रदेस भाजपा महामंत्री एवं अवध क्षेत्र प्रभारी अमरपाल मौर्य को भगवान श्रीराम की शानदार पेंटिंग सम्मान स्वरूप भेंट किया।इस अवसर पर प्रदेस महामंत्री ने बोलते हुये कहा कि जेपी सिंह भारतीय जनता पार्टी के जमीनी कार्यकर्ता है।समाजसेवा और पार्टीहित मे उनके कार्य सराहनीय और अनुकरणीय है।जेपी सिंह की बदौलत ही डलमऊ मे ब्लाक प्रमुख पर भाजपा का कमल खिला है।उन्होने कहा कि भाजपा सरकार के काम काज का ही असर पंचायत चुनावों मे साफ दिखायी पडा है।जिला पंचायत अध्यक्ष और ब्लाक प्रमुखों के चुनाव मे भाजपा ने 90 प्रतिसत सीटों पर विजय हासिल की है।श्रीमौर्या ने भाजपा कार्यकर्ताओं से 2022 विधानसभा चुनाव मे विजयश्री हासिल करने के लिये जी जान से जुटने का भी आहवान किया।

सवांददाता: सर्वोदय मौर्या