Tuesday, 15 September 2026 | 2:33 AM
भारत

रायबरेली: भाजपा नेता जेपी सिंह ने सदस्यता अभियान चलाकर एक सैकडा लोगों को दिलायी पार्टी की सदस्यता

लालगंज /रायबरेली।चुनाव नजदीक आते ही भारतीय जनता पार्टी के सदस्यता अभियान ने भी जोड पकड लिया है।पार्टी के नेता चुनाव प्रचार के साथ साथ पार्टी की सदस्य संख्या भी बढाने मे लगे हुये है।चुनाव प्रचार एवं जन सम्पर्क अभियान के तहत सरेनी विधानसभा के हसनापुर गांव पहुंचे भाजपा के वरिष्ठ नेता जेपी सिंह ने बैठक
Share:
रायबरेली: भाजपा नेता जेपी सिंह ने सदस्यता अभियान चलाकर एक सैकडा लोगों को दिलायी पार्टी की सदस्यता
Read in your preferred language.

लालगंज /रायबरेली।चुनाव नजदीक आते ही भारतीय जनता पार्टी के सदस्यता अभियान ने भी जोड पकड लिया है।पार्टी के नेता चुनाव प्रचार के साथ साथ पार्टी की सदस्य संख्या भी बढाने मे लगे हुये है।चुनाव प्रचार एवं जन सम्पर्क अभियान के तहत सरेनी विधानसभा के हसनापुर गांव पहुंचे भाजपा के वरिष्ठ नेता जेपी सिंह ने बैठक कर एक सैकडा से अधिक लोगों को पार्टी की सदस्यता दिलायी।बैठक मे जेपी सिंह ने लोगों को भाजपा के पक्ष मे अभियान चलाने के लिये प्रेरित किया।जेपी सिंह ने कहा कि केन्द्र की मोदी सरकार और प्रदेस की योगी सरकार के बदौलत ही आज अयोध्या मे राम मन्दिर बन रहा है।राम मन्दिर के पूर्ण निर्माण के लिये भाजपा की सरकार एक बार फिर से जरूरी है।भाजपा सबका साथ सबका विस्वास के फार्मूले पर काम कर रही है।हसनापुर गांव ने भाजपा के सदस्यता लेने वाले सभी किसान बंधुओं को अंग वस्त्र प्रदान कर जेपी सिंह ने उन्हे सम्मानित भी किया।साथ ही राष्ट्रहित मे 2022 मे भाजपा की सरकार पुनः बनाने की अपील भी की।गौरतलब है कि भाजपा के वरिष्ठ नेता जेपी सिंह राजनैतिक व्यक्ति होने के साथ साथ समाजसेवा के क्षेत्र मे भी अगृणी भूमिका निभाते है।इस मौके पर नरसवा प्रधान जितेन्द्र पटेल,संजय सिंह,अमर बहादुर,निर्लेस साहू,राम बिलास लोधी,ओमप्रकास,सोभनाथ यादव आदि लोग मौजूद रहे।

सवांददाता: सर्वोदय मौर्य