Tuesday, 15 September 2026 | 5:49 AM
भारत

रायबरेली:भाजपा नेता जेपी सिंह ने किया बूथ सत्यापन कार्य

लालगंज रायबरेली।भारतीय जनता पार्टी के वरिष्ठ नेता जेपी सिंह ने लालगंज मंडल के झाबर हरदो पट्टी गांव पहुंचकर बूथ सत्यापन का कार्य करते हुये लोगों से भाजपा से जुडने का आहवान किया।कई पुराने कार्यकर्ताओं को भाजपा का पटका पहनाकर सम्मानित किया।घर घर पहुंचकर ‘‘मेरा घर,भाजपा का घर‘‘ स्टीकर भी लगाया।बूथ अध्यक
Share:
रायबरेली:भाजपा नेता जेपी सिंह ने किया बूथ सत्यापन कार्य
Read in your preferred language.

लालगंज रायबरेली।भारतीय जनता पार्टी के वरिष्ठ नेता जेपी सिंह ने लालगंज मंडल के झाबर हरदो पट्टी गांव पहुंचकर बूथ सत्यापन का कार्य करते हुये लोगों से भाजपा से जुडने का आहवान किया।कई पुराने कार्यकर्ताओं को भाजपा का पटका पहनाकर सम्मानित किया।घर घर पहुंचकर ‘‘मेरा घर,भाजपा का घर‘‘ स्टीकर भी लगाया।बूथ अध्यक्ष धर्मेन्द्र सिंह के आवास पर बैठक कर लोगों को भाजपा की नीतियों से अवगत कराया।भाजपा नेता जेपी सिंह ने कहा कि भाजपा ही किसानों और नौजवानों का सम्मान करती है।किसान सम्मान योजना से हर किसान को लाभ हो रहा है।वहीं नौजवानों के लिये योगी सरकार ने नौकरियों के दरवाजे खोल दिये है।जल्द ही लाखों लोगों की और भर्ती होगी।इसके अलावा बिजली,पानी,सडक,गैस आदि व्यवस्था भाजपा सरकार मे अन्य सरकारों से बेहतर है।

सवांददाता: सर्वोदय मौर्य