Tuesday, 15 September 2026 | 12:26 AM
उत्तर प्रदेश

रायबरेली :प्रधान संघ के जिलाध्यक्ष पद पर बच्चा सिंह मनोनीत, क्षेत्र में हुआ स्वागत

लालगंज रायबरेली। रायबरेली जिला प्रधान संघ अध्यक्ष मनोनीत होने के बाद लखनऊ से आ रहे कुम्हरौडा ग्राम प्रधान जितेन्द्र बहादुर सिंह उर्फ बच्चा सिंह का लालगंज क्षेत्र मंे पहुंचने पर कई जगह स्वागत हुआ। चांदा, बन्नामऊ में ग्राम प्रधान रणविजय सिंह,भाजपा नेता संतोष सिंह,सादाब अहमद,प्रधान राजेश सिंह, पूर्व रा
Share:
Read in your preferred language.

लालगंज रायबरेली। रायबरेली जिला प्रधान संघ अध्यक्ष मनोनीत होने के बाद लखनऊ से आ रहे कुम्हरौडा ग्राम प्रधान जितेन्द्र बहादुर सिंह उर्फ बच्चा सिंह का लालगंज क्षेत्र मंे पहुंचने पर कई जगह स्वागत हुआ। चांदा, बन्नामऊ में ग्राम प्रधान रणविजय सिंह,भाजपा नेता संतोष सिंह,सादाब अहमद,प्रधान राजेश सिंह, पूर्व राष्ट्रीय कार्य समिति सदस्य एनजीओ प्रकोष्ठ संतोष कुमार सिंह,गुड्डू सिंह,भुवनेन्द्र सिंह,विकास सिंह,नीरज सिंह आदि लोगों ने माल्यार्पण कर जोरदार स्वागत किया। इसके बाद बृजेन्द्र नगर में पहुंचे ग्रामीणों ने जितेन्द्र सिंह का स्वागत किया। अपनी ग्राम पंचायत मे पहुंचने पर जितेन्द्र सिंह ने सबसे पहले मां काली मन्दिर पहुंचकर देवी मां से आसीर्वाद प्राप्त किया।उनके आवास पर भी लोगों ने उनका स्वागत सत्कार किया।उल्लेखनीय है कि जितेन्द्र सिंह लालगंज ही नही जनपद के जाने माने समाजसेवी जन प्रतिनिधि है। प्रधान संघ के प्रदेश अध्यक्ष ने उन्हे रायबरेली जनपद का जिलाध्यक्ष मनोनीत किया है। उनकी कर्मठता और समाजसेवा क्षेत्र मे जग जाहिर है।उन्होने बहुत ही कम समय मे राजनीतिक जीवन में अपनी पकड़ मजबूत की है और कुम्हरौडा जैसी ग्रामसभा का प्रधान पद जीता है। उनके जनपद प्रधान संघ अध्यक्ष बनने पर सभी ग्राम प्रधानों ने उन्हे हार्दिक बधाई दी है।

सवांददाता: सर्वोदय मौर्य