ऊंचाहार-क्षेत्र के भीलमपुर निवासी युवती ने अपने ही परिवारीजनों पर षडयंत्र रचने व गलत तरीके से परिवार रजिस्टर में नाम अंकित करवाने का आरोप लगाते हुए बीडीओ को मामले का शिकायती पत्र देकर गुहार लगाई है।
गांव निवासी अर्चना मौर्य ने बीडीओ को दिये शिकायती पत्र में आरोप लगाया है कि उसके परिवारीजन उसके खिलाफ साजिश रच रहे है और उन लोगों ने मेरे नाम को परिवार रजिस्टर में विवाहित दर्ज करवा दिया है जबकि अभी तक मेरी शादी नहीं हुई हैं।
वहीं युवती का ये भी आरोप है कि उसके पिता की मृत्यु हो चुकी है इसलिए उसके नाम दर्ज भूमि को कब्जाने की नीयत से परिवारीजनों द्वारा साजिश की जा रही है।
इसलिए युवती ने बीडीओ से मामले में गुहार लगाई है।
बीडीओ विजयंत कुमार सिंह ने बताया कि मामला संज्ञान में आया है जांच कराई जा रही है।
उत्तर प्रदेश
रायबरेली: परिवारीजनों पर षडयंत्र रचने व गलत तरीके से परिवार रजिस्टर में नाम अंकित करवाने का आरोप लगाया
ऊंचाहार-क्षेत्र के भीलमपुर निवासी युवती ने अपने ही परिवारीजनों पर षडयंत्र रचने व गलत तरीके से परिवार रजिस्टर में नाम अंकित करवाने का आरोप लगाते हुए बीडीओ को मामले का शिकायती पत्र देकर गुहार लगाई है। गांव निवासी अर्चना मौर्य ने बीडीओ को दिये शिकायती पत्र में आरोप लगाया है कि उसके परिवारीजन उसके खिलाफ
Read in your preferred language.