Monday, 14 September 2026 | 11:57 PM
उत्तर प्रदेश

रायबरेली : छापेमारी में 1200 ग्राम गांजे के साथ एक युवक गिरफ्तार

ऊंचाहार-कोतवाली क्षेत्र के अरखा गांव में पुलिस ने छापेमारी करके अरसे से गांजा बेच रहे एक शख्स को गिरफ्तार कर जेल भेजा है। मंगलवार की भोर में कोतवाली पुलिस ने मुखबिर की सूचना पर अरखा गांव में छापेमारी करके एक शख्स को 1200 ग्राम के साथ गिरफ्तार किया है,पकड़ा गया शख्स गांव निवासी फूलचंद्र बताया जा रहा ह
Share:
Read in your preferred language.

ऊंचाहार-कोतवाली क्षेत्र के अरखा गांव में पुलिस ने छापेमारी करके अरसे से गांजा बेच रहे एक शख्स को गिरफ्तार कर जेल भेजा है।
मंगलवार की भोर में कोतवाली पुलिस ने मुखबिर की सूचना पर अरखा गांव में छापेमारी करके एक शख्स को 1200 ग्राम के साथ गिरफ्तार किया है,पकड़ा गया शख्स गांव निवासी फूलचंद्र बताया जा रहा है।जिसे मुकदमा दर्ज करके जेल भेजा गया है।
बताते हैं पकड़ा गया शख्स अरसे से गांजा बेचने का व्यवसाय करता है और कई बार मादक पदार्थों की बिक्री में जेल भी जा चुका है।
कोतवाल विनोद कुमार सिंह ने बताया कि फूलचंद्र निवासी अरखा को 1200 ग्राम गांजे के साथ गिरफ्तार कर जेल भेजा गया है।