Tuesday, 15 September 2026 | 4:53 AM
भारत

रायबरेली: उचक्कों का शिकार हुई फिर एक युवती

क्रासर….. घटनाओं की रिपोर्ट दर्ज न करने पर लोगों मे ं आक्रोश लालगंज-रायबरेली। उचक्कों ने आज फिर एक और युवती को आपना शिकार बना लिया। उचक्के निहस्था गांव की रहने वाली पूजा पुत्री रतीपाल के एटीएम से 30 हजार रूपये ले उडे़। बताया गया है कि पूजा बैंक आॅफ बड़ौदा के एटीएम में पैसा निकाले गयी थी। उसका एटीएम म
Share:
Read in your preferred language.



क्रासर….. घटनाओं की रिपोर्ट दर्ज न करने पर लोगों मे ं
आक्रोश

लालगंज-रायबरेली। उचक्कों ने आज फिर एक और युवती को आपना शिकार बना लिया। उचक्के निहस्था गांव की रहने वाली पूजा पुत्री रतीपाल के एटीएम से 30 हजार रूपये ले उडे़। बताया गया है कि पूजा बैंक आॅफ बड़ौदा के एटीएम में पैसा निकाले गयी थी। उसका एटीएम मशीन के अंदर फंस गया। पीछे खडे दो युवकों ने उसका एटीएम मशीन से निकालने के बहाने खाते से 30 हजार उड़ा दिये। थोड़ी देर बाद पूजा के मोबाइल पर मैसेज आने पर उसके होश उड़ गये। पूजा ने घटना की सूचना पुलिस को दी। लेकिन उचक्कों से पीड़ितों की रिपोर्ट दर्ज न करना बनी कोतवाली पुलिस की फितरत का वह भी शिकार हो गयी। आपको ंबता दें कि कल तौधकपुर गांव के रहने वाले हरीशंकर के जेब से उच्चक्को ंने 8 हजार रूपये उड़ाए थे उसकी भी रिपोर्ट पुलिस ने दर्ज करना मुनासिब नहीं समझा। फलस्वरूप आज दूसरी घटना को उचक्कों ने अंजाम दे दिया। इस तरह की नित्य घट रही घटनाओं की रिपोर्ट दर्ज न करने पर लोगों ने आक्रोश व्यक्त किया है।