रायबरेली: सरेनी थाना क्षेत्र के रालपुर गंगा घाट पर अपने साथियों के साथ स्नान करने गया युवक डूब गया। सूचना पर फौरन पहंुची पुलिस ने गोताखोरों की मदद से युवक को ढूढने का कार्य शुरू कराया लेकिन देर शाम तक गोताखोरों को सफलता नहीं मिल सकी थी। बताया गया है कि सरेनी थाना क्षेत्र के समोधा गांव का रहने वाला 20 वर्षीय युवक राकेश पुत्र राजू अपने तीन अन्य साथियों के साथ रालपुर घाट पर गंगा स्नान के लिए गया था। स्नान करते समय उसका पैर अचानक फिसल गया और गहरे जल में चला गया। साथियों के चिल्लगुहार पर मौके पर पहुंचे लोगों ने उसे बचाने की कोशिश की लेकिन तब तक वह पानी में डूब गया था। गंगा स्नान करने उन्नाव जनपद के विजयीखेडा भगवन्तनगर निवासी राजू पुत्र राकेश व दिनेश पुत्र जयनारायण तथा सर्वेश पुत्र रामप्रसाद गये थे। पुलिस ने बताया कि गोताखोरो का प्रयास जारी हैै।
उत्तर प्रदेश
रायबरेली: साथियों के साथ स्नान करने गया युवक गंगा में डूबा
रायबरेली: सरेनी थाना क्षेत्र के रालपुर गंगा घाट पर अपने साथियों के साथ स्नान करने गया युवक डूब गया। सूचना पर फौरन पहंुची पुलिस ने गोताखोरों की मदद से युवक को ढूढने का कार्य शुरू कराया लेकिन देर शाम तक गोताखोरों को सफलता नहीं मिल सकी थी। बताया गया है कि सरेनी थाना क्षेत्र के समोधा गांव का रहने वाला 2
Read in your preferred language.