Monday, 14 September 2026 | 11:46 PM
भारत

रायबरेली: ग्राम प्रधान व प्रधान पद प्रत्याशी जयप्रकाश साहू के आकस्मिक निधन से क्षेत्र में शोक की लहर

महराजगंज/रायबरेली: महराजगंज विकासखंड क्षेत्र के सलेथू गांव निवासी पूर्व ब्लाक प्रमुख सुनीता साहू के पति निर वर्तमान ग्राम प्रधान व प्रधान पद प्रत्याशी जयप्रकाश साहू के आकस्मिक निधन से क्षेत्र में शोक की लहर दौड़ गई है। आपको बता दें कि, जानकारी के मुताबिक पूर्व प्रधान जयप्रकाश साहू कई दिनों से अस्वस्
Share:
Read in your preferred language.

महराजगंज/रायबरेली: महराजगंज विकासखंड क्षेत्र के सलेथू गांव निवासी पूर्व ब्लाक प्रमुख सुनीता साहू के पति निर वर्तमान ग्राम प्रधान व प्रधान पद प्रत्याशी जयप्रकाश साहू के आकस्मिक निधन से क्षेत्र में शोक की लहर दौड़ गई है।
आपको बता दें कि, जानकारी के मुताबिक पूर्व प्रधान जयप्रकाश साहू कई दिनों से अस्वस्थ चल रहे थे, और उन्हें कई दिनों से बुखार आ रहा था, जिससे उन्हें सांस लेने में दिक्कत हो रही थी। तबीयत ज्यादा बिगड़ने पर उन्हें जिला चिकित्सालय में भर्ती कराया गया था। जहां इलाज के दौरान उनका निधन हो गया। निधन की खबर क्षेत्र में फैलते ही शोक की लहर दौड़ गई।
जयप्रकाश साहू एक कुशल व्यवसाई के साथ-साथ समाजसेवी भी थे, और उनके द्वारा समय-समय पर समाज हित में कार्य किए जाते रहें हैं, जयप्रकाश साहू इस बार भी अपनी ग्राम सभा से ग्राम प्रधान पद के प्रबल दावेदार बताए जा रहे थे, उनकी पत्नी सुनीता साहू महराजगंज ब्लॉक की ब्लाक प्रमुख रह चुकी हैं, ऐसे कुशल समाजसेवी के निधन से उनके समर्थकों समेत पूरे क्षेत्र में शोक की लहर है।
उनके निधन पर क्षेत्रीय विधायक राम नरेश रावत, पूर्व विधायक राजाराम त्यागी, पूर्व विधायक श्यामसुंदर भारती, पूर्व ब्लाक प्रमुख महेंद्र सिंह, पूर्व विधायक रामलाल अकेला, निवर्तमान ब्लाक प्रमुख बछरावां विक्रान्त अकेला, नगर पंचायत अध्यक्ष प्रतिनिधि प्रभात साहू, पूर्व ब्लाक प्रमुख राम शंकर चौधरी, निवर्तमान ब्लाक प्रमुख सत्येंद्र प्रताप सिंह सहित सैकड़ों लोगों ने उनके निधन पर शोक संवेदना व्यक्त किया है।