उत्तर प्रदेश
रायबरेली: पंखे में उतरे करंट की चपेट में आकर एक किशोर झुलसा
ऊंचाहार-क्षेत्र के सेमरीरनापुर गांव में पंखे में उतरे करंट की चपेट में आकर एक किशोर झुलस गया, जिसे परिजनों की मदद से इलाज के लिए सीएचसी में भर्ती कराया गया है। बुधवार की दोपहर गांव निवासी रोशनलाल का पुत्र गोलू 13 वर्ष घर पर ही पंखे का तार बोर्ड में लगा रहा था तभी तार कटा होने के चलते पंखे में करंट उ
Read in your preferred language.
ऊंचाहार-क्षेत्र के सेमरीरनापुर गांव में पंखे में उतरे करंट की चपेट में आकर एक किशोर झुलस गया, जिसे परिजनों की मदद से इलाज के लिए सीएचसी में भर्ती कराया गया है। बुधवार की दोपहर गांव निवासी रोशनलाल का पुत्र गोलू 13 वर्ष घर पर ही पंखे का तार बोर्ड में लगा रहा था तभी तार कटा होने के चलते पंखे में करंट उतर आया जिसकी चपेट में आकर गोलू झुलस गया, जिसे परिजनों की मदद से इलाज के लिए सीएचसी में भर्ती कराया गया है। सीएचसी अधीक्षक डॉ एम के शर्मा ने बताया कि करंट से झुलसकर किशोर सीएचसी आया था जिसका इलाज किया गया है।