लालगंज-रायबरेली। लालगंज कोवताली क्षेत्र के कैली गांव में जहर देकर एक युवक की हत्या करने का मामला प्रकाश में आया है। मृतक के परिजनो ने पुलिस को तहरीर देकर हत्या की रिपोर्ट दर्ज कराने की मांग की है। कैली मजरे लोदीपुर उतरावां निवासी कमला शंकर बाजपेई पुत्र शीतला प्रसाद बाजपेई ने पुलिस को दी गयी तहरीर में उल्लेख किया है कि पहली मई को रात दो बजे के लगभग उसके 25 वर्षीय बेटे को विश्वास में लेकर गांव के ही एक परिवार ने जहर पिला दिया। जहर पीने के बाद जब वह लड़खड़ाता हुआ घर पहुचा तो से आ रही उल्टियों की आवाज सुन कर वह जग गया और उसे आनन-फानन जिला अस्पताल की इंमरजेंसी में भर्ती कराया। जहां इलाज के दौरान उसकी मौत हो गयी। श्री बाजपेई ने अपनी तहरीर में ही गांव के करीब आधा दर्जन लोगों को नामजद किया है। नामजदों में महिलाएं भी शामिल हैं। पुलिस ने बताया कि तहरीर मिली है जांच की जा रही है।
भारत
रायबरेली: जहर देकर एक युवक की हत्या का मामला सामने आया
लालगंज-रायबरेली। लालगंज कोवताली क्षेत्र के कैली गांव में जहर देकर एक युवक की हत्या करने का मामला प्रकाश में आया है। मृतक के परिजनो ने पुलिस को तहरीर देकर हत्या की रिपोर्ट दर्ज कराने की मांग की है। कैली मजरे लोदीपुर उतरावां निवासी कमला शंकर बाजपेई पुत्र शीतला प्रसाद बाजपेई ने पुलिस को दी गयी तहरीर मे
Read in your preferred language.