Tuesday, 15 September 2026 | 3:48 AM
भारत

रायबरेली: मार्ग दुर्घटना में एक महिला सहित 4 लोग घायल

ऊंचाहार-कोतवाली क्षेत्र के अलग अलग स्थानों पर हुई मार्ग दुर्घटनाओं में एक महिला समेत चार लोग घायल हो गए, जिसमें गंभीर रूप से घायल अधेड़ को प्राथमिक उपचार के बाद जिला अस्पताल रेफर किया गया है। पहली घटना क्षेत्र के कानपुर उन्नाव राजमार्ग पर सवैया धनी रेलवे क्रासिंग की है जहां शनिवार की सुबह दो बाइकों क
Share:
Read in your preferred language.

ऊंचाहार-कोतवाली क्षेत्र के अलग अलग स्थानों पर हुई मार्ग दुर्घटनाओं में एक महिला समेत चार लोग घायल हो गए, जिसमें गंभीर रूप से घायल अधेड़ को प्राथमिक उपचार के बाद जिला अस्पताल रेफर किया गया है।
पहली घटना क्षेत्र के कानपुर उन्नाव राजमार्ग पर सवैया धनी रेलवे क्रासिंग की है जहां शनिवार की सुबह दो बाइकों की भिड़ंत में बाइक सवार राहुल 21 वर्ष पुत्र पप्पू निवासी मोखरा व शिवदयाल 55 वर्ष पुत्र विंदेश्वरी निवासी पूरे बरियार थाना गदागंज घायल हो गए, जिन्हें राहगीरों की मदद से इलाज के लिए सीएचसी में भर्ती कराया गया, जहां से हालत गंभीर होने पर शिवदयाल को प्राथमिक उपचार के बाद जिला अस्पताल रेफर किया गया है।
वहीं दूसरी घटना लखनऊ प्रयागराज मार्ग पर सवैया तिराहा के निकट चौरसिया ढाबा के सामने की है जहां डीसीएम की टक्कर से साइकिल सवार श्यामबाबू पटवा 37 वर्ष पुत्र औसान व उसकी पत्नी रमा देवी 35 वर्ष निवासी लक्ष्मीगंज घायल हो गयी, जिन्हें राहगीरों की मदद से इलाज के लिए सीएचसी में भर्ती कराया गया है।
सीएचसी अधीक्षक डॉ एम के शर्मा ने बताया कि मार्ग दुर्घटना में घायल चार लोग सीएचसी आये थे जिसमें गंभीर रूप से घायल अधेड़ को प्राथमिक उपचार के बाद जिला अस्पताल रेफर किया गया है व अन्य घायलों का इलाज किया गया है।