Monday, 14 September 2026 | 11:57 PM
उत्तर प्रदेश

रायबरेली : एम आई एम में चेयरमैन के लिए 3 ने किया आवेदन

आल इंडिया मजलिस-ए-इत्तेहादुल मुस्लिमीन से निकाय चुनाव में दावेदारी के लिए चेयरमैन पद पर तीन प्रत्याशियों ने आवेदन किया है। जिसमें नगर पालिका परिषद रायबरेली से राजेश कुरील, लालगंज से यास्मीन बानो पत्नी मो सलीम और ऊंचाहार से रुबीना पत्नी परवेज अहमद शामिल हैं। इन सभी ने मंगलवार को पार्टी कार्यालय पहुंच
Share:
रायबरेली : एम आई एम में चेयरमैन के लिए 3 ने किया आवेदन
Read in your preferred language.

आल इंडिया मजलिस-ए-इत्तेहादुल मुस्लिमीन से निकाय चुनाव में दावेदारी के लिए चेयरमैन पद पर तीन प्रत्याशियों ने आवेदन किया है। जिसमें नगर पालिका परिषद रायबरेली से राजेश कुरील, लालगंज से यास्मीन बानो पत्नी मो सलीम और ऊंचाहार से रुबीना पत्नी परवेज अहमद शामिल हैं। इन सभी ने मंगलवार को पार्टी कार्यालय पहुंच कर जिला अध्यक्ष के समक्ष अपना आवेदन प्रस्तुत किया। जिसे जिला अध्यक्ष महताब खान द्वारा पार्टी मुख्यालय को संस्तुति के साथ अग्रसारित कर दिया गया है। गौरतलब है कि यह तीनों नामांकन पार्टी की बैठक के बाद पदाधिकारियों की आम राय से हुआ है। इसलिए तीनों का पार्टी से टिकट लगभग तय माना जा रहा है। इस अवसर पर जिला अध्यक्ष ने भी दावेदारों को आश्वस्त किया कि वह अपने अपने क्षेत्रों में कानून के दायरे में रहकर प्रचार प्रसार तेज करें। आवश्यकतानुसार पार्टी के शीर्ष नेतृत्व का भी सहयोग लिया जाएगा। मीटिंग में मुख्य रूप से सेंट्रल सचिव ताजदार नकवी, मुख्य महासचिव शानू जेडी, ऊंचाहार नगर अध्यक्ष परवेज अहमद, जिला उपाध्यक्ष मोहम्मद अहमद घोसी, नगर सचिव मोहम्मद बारिक, सक्रिय सदस्य मोहम्मद शरीफ उर्फ पप्पू, फुरकान खान समेत कई पदाधिकारी मौजूद रहे।