Monday, 14 September 2026 | 11:56 PM
उत्तर प्रदेश

रायबरेली: तीन घरों में ताबड़तोड़ हुई चोरियों से दहला ऊंचाहार

ऊंचाहार/ रायबरेली: क्षेत्र के दो अलग-अलग गांवों में बीती रात हुई तीन घरों में चोरियों से क्षेत्र के लोगों में दहशत का माहौल व्याप्त है। सूचना पर पहुंची पुलिस जांच में जुटी है। वहीं पीड़ितों ने कोतवाली में तहरीर देकर कार्यवाही की मांग की है। रोहनिया क्षेत्र के कांजी का पुरवा मजरे कमालपुर गांव के हरील
Share:
Read in your preferred language.
ऊंचाहार/ रायबरेली: क्षेत्र के दो अलग-अलग गांवों में बीती रात हुई तीन घरों में चोरियों से क्षेत्र के लोगों में दहशत का माहौल व्याप्त है। सूचना पर पहुंची पुलिस जांच में जुटी है। वहीं पीड़ितों ने कोतवाली में तहरीर देकर कार्यवाही की मांग की है। रोहनिया क्षेत्र के कांजी का पुरवा मजरे कमालपुर गांव के हरीलाल व मोतीलाल दोनों सगे भाई हैं शाम के वक्त खाना खाकर अपने परिवार समेत कमरों में जाकर सो गए। जिसके बाद सुबह उठकर देखा तो पहले मोतीलाल के घर के पीछे की दीवार में चोरों ने सेंध काटकर 10 बोरी गेहूं तथा घर के अंदर घुस कर नगदी समेत लाखों रुपए के सोने चांदी के जेवरात पार कर दिए। जिसके बाद उसके भाई हरिलाल ने भी देखा तो उसके घर के पीछे की दीवार में सेंध कटी हुई थी। जिसके जरिए चोर अंदर घुसे और घर में रखे पीतल तांबा के कीमती बर्तन चुरा ले गए। वहीं तीसरी घटना पतौना गांव की है जहां के बैजनाथ पुत्र राम दुलारे के घर भी अज्ञात चोरों ने पीछे की दीवार में सेंधमारी कर लाखों रुपए के जेवरात चुरा ले गए। पीड़ितों ने कोतवाली पहुंचकर कार्यवाही की मांग की। कोतवाल विनोद कुमार सिंह ने बताया कि तहरीर मिली है जांच कर आवश्यक कार्यवाही की जाएगी।