Tuesday, 15 September 2026 | 3:32 AM
भारत

मास्कों में अपने घर की सीढ़ियों से फिसले पुतिन, पढ़िए खबर

एक अमेरिकी मीडिया रिपोर्ट में दावा किया गया है कि रूस के राष्ट्रपति व्लादिमिर पुतिन गंभीर रूप से बीमार हैं और पिछले हफ्ते मॉस्को में अपने ऑफिशियल रेसिडेंस की सीढ़ियों से गिर गए थे। हालांकि, इस घटना के अगले दिन वो रूस की एक स्पेशल टेस्टिंग लैब के दौरे पर भी गए थे। वर्ल्ड मीडिया में कुछ महीने से लगाता
Share:
मास्कों में अपने घर की सीढ़ियों से फिसले पुतिन, पढ़िए खबर
Read in your preferred language.

एक अमेरिकी मीडिया रिपोर्ट में दावा किया गया है कि रूस के राष्ट्रपति व्लादिमिर पुतिन गंभीर रूप से बीमार हैं और पिछले हफ्ते मॉस्को में अपने ऑफिशियल रेसिडेंस की सीढ़ियों से गिर गए थे। हालांकि, इस घटना के अगले दिन वो रूस की एक स्पेशल टेस्टिंग लैब के दौरे पर भी गए थे।

वर्ल्ड मीडिया में कुछ महीने से लगातार यह खबरें आ रही हैं कि पुतिन को कैंसर है और इसकी वजह से उन्हें चीजों को ग्रिप करने में भी परेशानी आती है। रूसी सरकार इन खबरों को अफवाह करार देती रही है।
इसके मुताबिक- घटना बुधवार की है। रूसी राष्ट्रपति मॉस्को में अपने ऑफिशियल रेसिडेंस की सीढ़ियों से उतर रहे थे। फ्लोर आने के पांच सीढ़ियों पहले उन्होंने कंट्रोल खोया और फिसलते हुए नीचे आ गए। सिक्योरिटी टीम ने उन्हें संभाला। उन्हें कमर के निचले हिस्से में चोट लगी है।
वेस्टर्न मीडिया पहले भी दावा करता रहा है कि पुतिन को कैंसर है और यह लास्ट स्टेज में पहुंच चुका है। इसके अलावा उन्हें पार्किन्सन डिसीज भी बताई जाती है। इसमें चीजों को ग्रिप करने में दिक्कत होती है।
रिपोर्ट के मुताबिक, पुतिन जैसे ही गिरे तो उन्हें तीन गार्ड्स ने संभाला और पास में रखे एक सोफे पर बिठाया। इसके बाद उन्हें कुछ दवाएं दी गईं। फिलहाल उनकी हालत ठीक बताई गई है और उन्हें चलने में दिक्कत नहीं है।
कुछ महीने पहले बेलारूस के राष्ट्रपति से मुलाकात में पुतिन मेज थामे नजर आए थे।
रिपोर्ट्स के मुताबिक- डॉक्टर्स की एक स्पेशल टीम प्रेसिडेंट पुतिन के इस तरह अचानक गिरने के मामले की जांच कर रही है। यह इसलिए भी जरूरी है कि पुतिन स्पेशल स्लिप प्रूफ शूज पहनते हैं। इसके अलावा उनके रेसिडेंस की सीढ़ियां भी ऐसी नहीं है, जिन पर से कोई शख्स स्लिप होकर गिर जाए।
रूसी राष्ट्रपति की चोट गंभीर नहीं थी, इसकी वजह यह है कि गिरने के अगले दिन यानी गुरुवार को वो मॉस्को के एक लैब के दौरे पर पहुंचे और वहां साइंटिस्ट्स से मुलाकात की।
24 फरवरी को रूस ने यूक्रेन पर हमला किया था। इसके बाद से कई बार मीडिया में इस तरह के दावे किए गए हैं कि पुतिन को कैंसर और पार्किन्स जैसी गंभीर बीमारियां हैं।
अक्टूबर में यूक्रेन के अखबार ‘कीव पोस्ट’ ने एक तस्वीर जारी कर दावा किया था कि पुतिन को लगातार सलाइन ड्रिप लगाई जा रही हैं और उनके हाथों पर इसके निशान हैं।
इसके कुछ दिन बाद पुतिन ने बेलारूस के राष्ट्रपति एलेक्जेंडर लुकाशेंको से मुलाकात की थी। इस दौरान वो मेज के एक सिरे को थामे नजर आए थे। इस बारे में कहा गया था- पुतिन को कैंसर का ट्रीटमेंट दिया जा रहा है। हालांकि, इसके बावजूद उन्हें दर्द रहता है। यही वजह है कि रूसी सरकार से जुड़े कई फैसले फिलहाल टाले जा रहे हैं।