Tuesday, 15 September 2026 | 2:24 AM
भारत

जिमनास्ट एलिना कबेवा के लिए पुतिन ने सोने का महल बनवाया, कीमत 990 करोड़ रुपए

रूस के राष्ट्रपति व्लादिमिर पुतिन ने अपनी सीक्रेट गर्लफ्रेंड के लिए एलिना कबेवा (39) के लिए आलीशान महल बनवाया है। ये महल सोने का है और मॉस्को से 250 मील दूर लेक वलदई में जंगल में स्थित है। यहां पुतिन (70) की कई बड़ी कोठियां हैं। रूस की खोजी न्यूज साइट द प्रोजेक्ट की रिपोर्ट के मुताबिक, पुतिन ने गर्ल
Share:
जिमनास्ट एलिना कबेवा के लिए पुतिन ने सोने का महल बनवाया, कीमत 990 करोड़ रुपए
Read in your preferred language.

रूस के राष्ट्रपति व्लादिमिर पुतिन ने अपनी सीक्रेट गर्लफ्रेंड के लिए एलिना कबेवा (39) के लिए आलीशान महल बनवाया है। ये महल सोने का है और मॉस्को से 250 मील दूर लेक वलदई में जंगल में स्थित है। यहां पुतिन (70) की कई बड़ी कोठियां हैं।
रूस की खोजी न्यूज साइट द प्रोजेक्ट की रिपोर्ट के मुताबिक, पुतिन ने गर्लफ्रेंड एलिना के लिए 13 हजार स्क्वायर फीट में करीब 990 करोड़ रुपए से एक विला तैयार कराया है। ये पुतिन के खास महल से केवल 800 मीटर की दूरी पर है। इसमें पूरी तरह से वुडन वर्क है और रूबी से जडे़ हुए झूमर भी लटके हैं। खेल का मैदान भी है।
ये पुतिन के बेडरूम की तस्वीर है। इसका इंटीरियर सेंट पीटर्सबर्ग और 18वीं सदी के हर्मिताज म्यूजियम से उनके लगाव को दिखाता है। सोने और लकड़ी की कारीगरी है।
इस घर को बनाने में पुतिन के बैंकर कहे जाने वाले रूसी कारोबारी यूरी कोवालचक की कंपनी के जरिए साइप्रस में जमा काला धन इस्तेमाल किया गया है। कंपनी के एग्जीक्यूटिव ने इस बात का खुलासा किया है। वो यूक्रेन पर रूस के हमले से खफा हैं।
एलिना को 2014 में कोवालचक की कंपनी नेशनल मीडिया ग्रुप का प्रमुख बनाया गया था। इससे उनको 86 लाख पाउंड की सालाना आमदनी होती है। उनकी कई आलीशान प्रॉपर्टी हैं। ब्लैक सी के पास सोची में पेंटहाउस है, जो रूस का सबसे बड़ा अपार्टमेंट है।
द गार्जियन जैसे कई अखबारों ने दावा किया है कि एलिना पुतिन की गर्लफ्रेंड हैं। हालांकि, पुतिन ने कभी भी सार्वजनिक तौर पर ये बात स्वीकार नहीं की है। एलिना की पुतिन के साथ नजदीकियों और बच्चों की खबरें अक्सर मीडिया में आती रहती हैं। एलिना एक रूसी राजनेता, मीडिया मैनेजर और एक रिटायर्ड रिदमिक जिम्नास्ट हैं। उन्होंने अपने करियर में 2 ओलंपिक मेडल, 14 वर्ल्ड चैंपियनशिप और 21 यूरोपियन चैंपियनशिप मेडल अपने नाम किए।
पुतिन के संबंध कई महिलाओं के साथ बताए जाते रहे हैं। इनमें गोल्ड मेडल जिमनास्ट एलिना काबेबा का नाम सबसे पहले आता है। अफवाह है कि पुतिन की उनकी गर्लफ्रेंड एलिना काबेवा के साथ तीसरी बेटी भी है। इसकी कोई आधिकारिक पुष्टि नहीं हुई है। रूसी मीडिया 18 साल की एलिजाबेटा क्रिवोनोगिख को पुतिन की सीक्रेट बेटी बताता है।
पुतिन की सीक्रेट बेटी को लेकर ब्रिटेन के ब्रैडफोर्ड यूनिवर्सिटी में विजुअल कंप्यूटिंग सेंटर के डायरेक्टर प्रो. हसन उगैल ने कहा था कि पुतिन और उनकी कथित बेटी का चेहरा इतना ज्यादा मिलता जुलता है कि कोई भी दोनों को बाप-बेटी बताने से इनकार नहीं कर सकता है।