बॉलीवुड से हॉलीवुड तक का सफर तय करना वाली प्रियंका चोपड़ा हाल ही में मां बनी। मदर्स डे के मौके पर उन्होंने फैंस के साथ अपनी बेटी मालती मैरी चोपड़ा की पहली तस्वीर साझा की। साथ ही बताया कि प्रियंका ने बेटी को पहली बार गले लगाया है। 8 मई को प्रियंका और निक ने अपनी लाडली की पहली झलक दिखाई।
निक और प्रियंका ने बताया कि कैसे उनकी बच्ची पिछले 100 दिनों से ज्यादा तक अस्पताल में रहने के बाद पहली बार घर आई है। तो वही फोटो की बात करें तो निक और प्रियंका ने निक और प्रियंका इसमें साथ बैठे हैं। प्रियंका की गोद में उनकी बेटी मालती है, जिसे उन्होंने सीने से लगाया हुआ है। हालांकि फोटो में बच्ची के चेहरे को निक और प्रियंका ने एक इमोजी से ढका हुआ है। प्रियंका ने अपनी बच्ची को गले लगा रखा है और निक बड़े प्यार से अपनी बेटी को निहार रहे हैं
प्रियंका ने फोटो शेयर करते हुए मां बनने के एहसास को फैंस के साथ शेयर किया है। उन्होंने लिखा कि इस मदर्स डे के मौके पर मैं आपको बताना चाहती हूं कि हम पिछले कुछ महीनों से एक रोलर कोस्टर राइड पर बैठे हैं। हमें पता है कि और भी लोगों ने इस तरह का अनुभव किया होगा। एनआईसीयू में 100 से ज्यादा दिनों के बाद, हमारी नन्ही परी आखिरकार घर आ गई है। हर परिवार का सफर अलग होता है और उसमें विश्वास की जरूरत होती है। हमारे पिछले कुछ महीने चैलेंज से भरे थे।
प्रियंका चोपड़ा ने आगे लिखा, 'अब एक बात साफ हो गई है कि हर पल परफेक्ट और कीमती है। हम बेहद खुश हैं कि हमारी बच्ची आखिरकार घर आ गई है. हम लॉस एंजेलिस के Rady Children’s La Jolla and Cedar Sinai अस्पताल के हर डॉक्टर, नर्स और स्पेशलिस्ट को शुक्रिया कहना चाहते हैं, जिन्होंने निस्वार्थ होकर हमारी मदद की। हमारी जिंदगी का अगला चैप्टर अब शुरू हुआ है। M, मम्मी और डैडी तुमसे बहुत प्यार करते हैं।
मनोरंजन
प्रियंका-निक की नन्ही परी आई हॉस्पिटल से घर , देखिये बेटी की पहली झलक
बॉलीवुड से हॉलीवुड तक का सफर तय करना वाली प्रियंका चोपड़ा हाल ही में मां बनी। मदर्स डे के मौके पर उन्होंने फैंस के साथ अपनी बेटी मालती मैरी चोपड़ा की पहली तस्वीर साझा की। साथ ही बताया कि प्रियंका ने बेटी को पहली बार गले लगाया है। 8 मई को प्रियंका और निक ने अपनी लाडली की पहली झलक दिखाई। निक और प्रियं
Read in your preferred language.