Tuesday, 15 September 2026 | 3:46 AM
भारत

प्रियंका गाँधी ने भाजपा पर किया तीखा प्रहार , बोली यूपी में अपराधियों को कानून का बिलकुल डर नहीं

कांग्रेस महासचिव प्रियंका गांधी ने  फेसबुक पोस्ट के माध्यम से उत्तर प्रदेश की कानून व्यवस्था पर सवाल उठा सरकार को नाकाम बताया है। प्रियंका ने लिखा कि बुलंदशहर, हापुर,लखीमपुर खीरी और अब गोरखपुर में लगातार आपराधिक घटनाओं से ये साबित होता है कि महिलाओं को सुरक्षा देने में उत्तर प्रदेश सरकार पूरी तरह वि
Share:
Read in your preferred language.

कांग्रेस महासचिव प्रियंका गांधी ने  फेसबुक पोस्ट के माध्यम से उत्तर प्रदेश की कानून व्यवस्था पर सवाल उठा सरकार को नाकाम बताया है। प्रियंका ने लिखा कि बुलंदशहर, हापुर,लखीमपुर खीरी और अब गोरखपुर में लगातार आपराधिक घटनाओं से ये साबित होता है कि महिलाओं को सुरक्षा देने में उत्तर प्रदेश सरकार पूरी तरह विफल रही है।

उनका कहना है कि अपराधियों के मन में कानून का कोई डर नहीं है। उसी का परिणाम है कि महिलाओं के खिलाफ अपराध की वीभत्स से वीभत्स घटनाएं घटती ही जा रही हैं। पुलिस और प्रशासन न तो सुरक्षा दे पा रहे हैं और न ही उचित कार्रवाई कर पा रहे हैं। प्रदेश सरकार कानून व्यवस्था की समीक्षा करे और महिलाओं की सुरक्षा के लिए हर कदम गंभीरता से उठाए।
दूसरी ओर कांग्रेस नेता राहुल गांधी ने कानून व्यवस्था पर कहा कि यूपी में जातीय हिंसा और दुष्कर्म का जंगलराज चरम पर है। उन्होंने कहा कि अब एक और भयानक घटना जिसमें सरपंच सत्यमेव ने दलित होकर ‘ना’ कहने के कारण उनकी हत्या कर दी गई। सत्यमेव जी के परिवारजनों को संवेदनाएं।