Tuesday, 15 September 2026 | 3:42 AM
मनोरंजन

निक जोनस संग प्रियंका चोपड़ा ने विदेश में मनाई धूमधाम से दिवाली,

बॉलीवुड एक्ट्रेस प्रियंका चोपड़ा जोनस (Priyanka Chopra Jonas) भले ही विदेश में सेटल हो गई हैं, लेकिन उसके बावजूद किसी भी त्योहार या खास मौके पर उनका जोश कम नहीं दिखता है। दिवाली को भी प्रियंका ने पति निक जोनस (Nick Jonas) और बेटी मालती मैरी चोपड़ा जोनस (Malti Marie Chopra Jonas) के साथ सेलिब्रेट किय
Share:
निक जोनस संग प्रियंका चोपड़ा ने विदेश में मनाई धूमधाम से दिवाली,
Read in your preferred language.

बॉलीवुड एक्ट्रेस प्रियंका चोपड़ा जोनस (Priyanka Chopra Jonas) भले ही विदेश में सेटल हो गई हैं, लेकिन उसके बावजूद किसी भी त्योहार या खास मौके पर उनका जोश कम नहीं दिखता है। दिवाली को भी प्रियंका ने पति निक जोनस (Nick Jonas) और बेटी मालती मैरी चोपड़ा जोनस (Malti Marie Chopra Jonas) के साथ सेलिब्रेट किया और तस्वीरें सोशल मीडिया पर शेयर कीं। हालांकि इन तस्वीरों में मालती का चेहरा छिपा हुआ है।
प्रियंका चोपड़ा ने पति निक और बेटी मालती के साथ लॉस एंजेलिस में दिवाली मनाई। प्रियंका ने सोशल मीडिया पर तस्वीरें शेयर की हैं। इन तस्वीरों में सिल्वर-सफेद कपड़ों में कपल नजर आ रहा है। एक ओर जहां प्रियंका ने लहंगा चोली पहना हुआ है तोदूसरी ओर निक भी देसी कुर्ता-पायजामा में काफी डैशिंग दिख रहे हैं। एक फोटो में कपल बेटी के साथ पोज दे रहा है तो दूसरी में तीनों पूजा करते दिख रहे हैं। इन तस्वीरों को सोशल मीडिया यूजर्स खूब पसंद कर रहे हैं और तीनों पर प्यार लुटा रहे हैं।
याद दिला दें कि सोशल मीडिया पर काफी एक्टिव रहती हैं। प्रियंका के इंस्टाग्राम फोटोज और वीडियोज फैन्स पसंद करते हैं और अक्सर वायरल हो जाते हैं। प्रियंका अक्सर बेटी मालती संग भी तस्वीरें शेयर करती हैं, लेकिन हर फोटो में मालती का चेहरा छिपा होता है। प्रियंका के इस जेश्चर को एक ओर जहां फैन्स पसंद करते हैं तो वहीं कई बार प्यार भरी नाराजगी भी जताते हैं और पूछते हैं कि आखिर कब मालती का चेहरा, प्रियंका फैन्स को दिखाएंगी।
गौरतलब है कि प्रियंका चोपड़ा की आखिरी बॉलीवुड फिल्म 'द व्हाइट टाइगर' थी। वहीं उसके बाद वो हॉलीवुड फिल्म 'द मेट्रिक्स रेसररेक्शन्स'में नजर आईं थीं। बात प्रियंका के अपकमिंग प्रोजेक्ट्स की करें तो वो कटरीना कैफ और आलिया भट्ट के साथ फिल्म 'जी ले जरा' में नजर आएंगी। इसके अलावा प्रियंका के खाते में हॉलीवुड फिल्म 'सिटाडेल' और अभिनेता एंथोनी मैकी संग एक्शन फिल्म 'एंडिंग थिंग्स' भी शुमार है।