Tuesday, 15 September 2026 | 3:48 AM
भारत

पाकिस्तान-चीन के छूटे पसीने,सबसे विध्वंसक हथियार को अमेरिका-भारत को भेजने का कर रहा तैयारी,

गलवान से लद्दाख तक चीन के साथ चल रहे तनाव के बीच अमेरिका से एक बहुत अच्छी खबर सामने आई है। F-35 सुपर सोनिक फाइटर जेट बनाने वाली अमेरिकी कंपनी लॉकहीड मार्टिन जल्द भारत के साथ डील कर सकती है। चीन के साथ चल रहे विवाद को देखते हुए भारत अब अमेरिकी जांबाज F-35 को खरीद सकता है और चीन की चालबाजी को देखते हु
Share:
पाकिस्तान-चीन के छूटे पसीने,सबसे विध्वंसक हथियार को अमेरिका-भारत को भेजने का कर रहा तैयारी,
Read in your preferred language.

गलवान से लद्दाख तक चीन के साथ चल रहे तनाव के बीच अमेरिका से एक बहुत अच्छी खबर सामने आई है। F-35 सुपर सोनिक फाइटर जेट बनाने वाली अमेरिकी कंपनी लॉकहीड मार्टिन जल्द भारत के साथ डील कर सकती है।

चीन के साथ चल रहे विवाद को देखते हुए भारत अब अमेरिकी जांबाज F-35 को खरीद सकता है और चीन की चालबाजी को देखते हुए अमेरिका भी भारत को F-35 लड़ाकू विमान देने को राजी हो चुका हैं।

एयर बैटल फील्ड का हिंदुस्तानी योद्धा ''रणविजय'' राफेल तो पहले ही मोर्चा संभाल चुका है, लेकिन अब उसका साथ देने के लिए अमेरिका से दो फाइटर जेट F-35 और F-21 भारतीय सेना की ताकत बढ़ाने वाले हैं।

जिससे ड्रैगन सेना में जबरस्त हड़कंप मच गया है। सुपर पॉवर के सबसे बड़े लड़ाके की हिंदुस्तान में एंट्री ने ड्रैगन के होश उड़ा दिए हैं। अमेरिका की वायुसेना की शान माने जाने वाले F-35 लड़ाकू जेट को लेकर जब से ये खबर सामने आई है कि जल्द ये आसमानी योद्धा हिंदुस्तान की शान बन सकता है।

तब से चीन और पाकिस्तान में मातम छा गया है। विश्वास नहीं हो रहा है कि पहले राफेल और अब अमेरिकी विश्वंसक F-35 हिंदुस्तान की सरजमीं पर अपने कदम रखने वाला है।

राफेल के सदमे से ड्रैगन अब तक बाहर निकल नहीं पाया कि उसे एक और झटका लग गया। LAC पर रेड आर्मी की साजिश को समझते हुए ट्रंप ने अपने सर्व शक्तिमान को हिंदुस्तान भेजने का फैसला किया है। रण क्षेत्र का ये रणवीर इतना खौफनाक है कि चंद सेकंड में ही लाल सेना को नेस्तानाबूत कर देगा।