Monday, 14 September 2026 | 10:50 PM
UP News

फर्रुखाबाद के पांचालघाट पर माघ मेला रामनगरिया की तैयारियां तेज, 3 जनवरी को होगा उद्घाटन

फर्रुखाबाद:(द दस्तक 24 न्यूज़) 20 दिसंबर 2025 पांचालघाट पर हर वर्ष की भांति इस वर्ष भी माघ माह में लगने वाले प्रसिद्ध मेला रामनगरिया की तैयारियां जोरों पर हैं। गंगा तट पर तंबुओं की नगरी बसने लगी है, जहां साधु-संतों के साथ-साथ बड़ी संख्या में कल्पवासी एक माह तक गंगा किनारे रहकर ध्यान, पूजन, जप-तप और
Share:
फर्रुखाबाद के पांचालघाट पर माघ मेला रामनगरिया की तैयारियां तेज, 3 जनवरी को होगा उद्घाटन
Read in your preferred language.

फर्रुखाबाद:(द दस्तक 24 न्यूज़) 20 दिसंबर 2025 पांचालघाट पर हर वर्ष की भांति इस वर्ष भी माघ माह में लगने वाले प्रसिद्ध मेला रामनगरिया की तैयारियां जोरों पर हैं। गंगा तट पर तंबुओं की नगरी बसने लगी है, जहां साधु-संतों के साथ-साथ बड़ी संख्या में कल्पवासी एक माह तक गंगा किनारे रहकर ध्यान, पूजन, जप-तप और भंडारों का आयोजन करते हैं। इस बार मेला का शुभारंभ 3 जनवरी को होगा, जो 3 फरवरी तक चलेगा।

गंगा के जलस्तर में वृद्धि के कारण इस बार मेला रामनगरिया का क्षेत्रफल लगभग 300 फीट कम हो गया है। इसके बावजूद कल्पवासियों का आगमन लगातार जारी है। प्रशासनिक आंकड़ों के अनुसार लगभग 50 प्रतिशत कल्पवासी मेला क्षेत्र में पहुंच चुके हैं, जबकि शेष के आने का सिलसिला अभी जारी है।

मेला परिसर में सरकारी पांडालों का निर्माण कार्य तेजी से किया जा रहा है। इसके साथ ही मनोरंजन क्षेत्र में भी व्यवस्थाएं विकसित की जा रही हैं। मेला में दुकानों के आवंटन की प्रक्रिया भी प्रगति पर है, जिसमें अब तक कुल 340 दुकानों का आवंटन किया जा चुका है।

श्रद्धालुओं की सुविधा को ध्यान में रखते हुए पुल से मेला परिसर तक आने वाली सड़क के चौड़ीकरण का कार्य भी तेज गति से चल रहा है, जिससे आवागमन सुचारु बनाया जा सके।

मेला थाना व्यवस्था सुदृढ़ मेला की सुरक्षा व्यवस्था को मजबूत करने के लिए पुलिस प्रशासन ने भी तैयारियां शुरू कर दी हैं।

 पुलिस अधीक्षक आरती सिंह ने निरीक्षक भोलेंद्र चतुर्वेदी को मेला थानाध्यक्ष का चार्ज सौंपा है। मेला थाना लगभग आधा तैयार हो चुका है और शीघ्र ही इसकी स्थापना पूर्ण कर ली जाएगी। आने वाले दिनों में मेला क्षेत्र में पर्याप्त पुलिस बल की तैनाती भी की जाएगी।

मेला सचिव संजय मिश्रा ने बताया कि आगामी कार्यक्रमों का खाका तैयार किया जा रहा है और दुकानों के आवंटन की प्रक्रिया निरंतर चल रही है। प्रशासन का प्रयास है कि मेला रामनगरिया में आने वाले कल्पवासियों और श्रद्धालुओं को किसी भी प्रकार की असुविधा न हो और मेला शांतिपूर्ण व व्यवस्थित ढंग से संपन्न कराया जा रहा है।