प्रयागराज
जिला स्तरीय खेल कूद प्रतियोगिता -
नेहरू युवा केंद्र प्रयागराज के निर्देशन में मदन मोहन मालवीय स्टेडियम में जिला स्तरीय खेल कूद संपन्न हुआ। कार्यक्रम का निर्देशन नेहरू युवा केंद्र प्रयागराज की जिला युवा अधिकारी जागृति पाण्डेय एवं लेखाकार अदनान उल्ला खान ने किया। इस दो दिवसीय प्रतियोगिता में 9 ब्लॉकों से ब्लॉक स्तरीय खेलों वॉलीबॉल, कबड्डी , एथेलेटिक्स के विजेताओं ने प्रतिभाग किया। प्रतियोगिता का समापन मुख्य अतिथि श्री सतपाल गुलाटी, निदेशक, यूनाइटेड ग्रुप एवं विशिष्ट अतिथि डा ० मंजू सिंह, विभागाध्यक्ष, एस ०पी ०एम ० डिग्री कॉलेज, क्रीड़ा अधिकारी विमला सिंह ने विजेताओं को पुरस्कृत कर सम्मान किया। मुख्य अतिथि श्री गुलाटी ने ब्लॉक के ग्रामीण टीमों का उत्साहवर्धन करते हुए शुभकामनाएं दीं। डा० मंजू सिंह ने युवाओं को खेलो हेतु आगे बढ़ने के लिए उत्साहवर्धित किया एवं कहा कि खेल युवाओं को मानसिक एवं शारीरिक रूप से मजबूत बनाते हैं। कार्यक्रम प्रबंधन टीम में नमामि गंगे की परियोजना अधिकारी एशा सिंह एवं अदनान उल्ला खान रहे। मंच संचालन कोराओँ के प्रशांत त्रिपाठी ने किया। जिला युवा अधिकारी जागृति पाण्डेय ने क्रीड़ा अधिकारी विमला सिंह को युवाओं को खेलो हेतु मंच उपलब्ध कराने हेतु धन्यवाद ज्ञापित किया। कार्यक्रम में आयोजक टीम में विभिन्न ब्लॉकों के राष्ट्रीय युवा स्वयं सेवकों बबिता, कुसुम, कुलदीप, अमन, रितिका, रोहित, हिमांशु, रोशनी, गणेश, निर्मल इत्यादि मौजूद रहे।
महिला वर्ग में 100 मीटर दौड़
प्रथम - शिवानी निषाद
द्वितीय आकांक्षा निषाद
तृतीय स्वाति कुशवाहा
पुरुष वर्ग में 100 मीटर दौड़
प्रथम -देव शंकर यादव
द्वितीय - लाल साहब
तृतीया - विकास यादव
पुरुष वर्ग में 200 मीटर दौड़
प्रथम - देवशंकर यादव
द्वितीय - विशाल यादव
तृतीय - विकास यादव
लंबी कूद - पुरुष वर्ग
प्रथम - विष्णु सरोज - श्रृंगवेरपुर
द्वितीय - विशाल यादव - सोराओं
तृतीय - आकाश कुमार - श्रृंगवेरपुर
कबड्डी में
विजेता टीम - बहादुरपुर
उप विजेता - मेजा
वॉलीबॉल में
विजेता - सोरांव (शोभित मौर्य - कप्तान)
सुन्दर लाल
जिला चीफ ब्यूरो प्रयागराज
मो0 9792546868