Tuesday, 15 September 2026 | 12:25 AM
उत्तर प्रदेश

प्रयागराज : अनियंत्रित ट्रक ने मारी टक्कर मौके पर राजस्व कर्मी ने दम तोड़ा

प्रयागराज -कोराव नगर पंचायत कोरांव के शहीद आरके तिवारी नगर निवासी अभय त्रिपाठी उम्र 28 वर्ष पुत्र स्वर्गीय घनश्याम त्रिपाठी सुबह लगभग 8:30 बजे करीब घर से बाजार की ओर जा रहे थे. रास्ते में ही बाजार से कोहरार की ओर जा रहे ट्रक ने हनुमान मंदिर के सामने टक्कर मार दी . जिससे घटनास्थल पर ही अभय की मौत हो
Share:
Read in your preferred language.

प्रयागराज -कोराव नगर पंचायत कोरांव के शहीद आरके तिवारी नगर निवासी अभय त्रिपाठी उम्र 28 वर्ष पुत्र स्वर्गीय घनश्याम त्रिपाठी सुबह लगभग 8:30 बजे करीब घर से बाजार की ओर जा रहे थे. रास्ते में ही बाजार से कोहरार की ओर जा रहे ट्रक ने हनुमान मंदिर के सामने टक्कर मार दी . जिससे घटनास्थल पर ही अभय की मौत हो गई. नगर वासियों ने ट्रक का पीछा करते हुए सेमरिहा गांव के समीप ट्रक को पकड़ लिया. गाड़ी चालक फरार हो गया. अभय त्रिपाठी मेजा तहसील में चेनमैन के पद पर कार्यरत थे. घटना की सूचना मिलते ही परिजनों में कोहराम मच गया. मां शैल कुमारी , पत्नी आरती तथा बहनों एवं बच्चों का रो रो कर बुरा हाल हो गया. घर पर मातम छा गया. अभय त्रिपाठी स्वर्गी घनश्याम त्रिपाठी का इकलौता पुत्र था. घटना की सूचना अभय त्रिपाठी के चचेरे भाई अरुण त्रिपाठी पुत्र स्वर्गीय वेंकटेश त्रिपाठी ने थानाध्यक्ष कोरांव को दी .जिस पर थानाध्यक्ष कुरावने शव को कब्जे में लेकर पंचनामा कर पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया .
सुन्दर लाल
द दस्तक 24
मो0 9792546868